TRENDING TAGS :
Kannauj News: कन्नौज में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक
Kannauj News: मिशन शक्ति अभियान के तहत कन्नौज में पुलिस ने महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों व हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में जागरूक किया।
Mission Shakti Awareness in Kannauj ( Image From Social Media)
Kannauj News: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं स्वावलंबन हेतु संचालित मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के तहत, पुलिस अधीक्षक कन्नौज श्री विनोद कुमार के निर्देशन में दिनांक 6 अक्टूबर को जनपद भर में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।
थाना कोतवाली कन्नौज की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा थाना क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं और छात्राओं को महिला संबंधित अपराधों की रोकथाम के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही, उन्हें आवश्यक हेल्पलाइन नंबर जैसे –
1090 (वीमेन पावर लाइन)
112 (आपातकालीन पुलिस सेवा)
181 (महिला हेल्पलाइन)
1930 (साइबर क्राइम हेल्पलाइन)
1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन)
1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) – की जानकारी दी गई।
थाना ठठिया द्वारा ग्राम इनायतपुर में चौपाल आयोजित कर महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई।थाना गुरसहायगंज, तिर्वा, सकरावा, एवं इंदरगढ़ क्षेत्र में तैनात मिशन शक्ति व एंटी रोमियो टीमों ने भी स्कूलों, कॉलेजों, ग्राम पंचायतों और भीड़भाड़ वाले स्थानों में जागरूकता अभियान चलाया।A.K. रहमानिया इंटर कॉलेज, किनोरा तिर्वा में छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और "गुड टच-बैड टच" जैसी जरूरी जानकारियों से अवगत कराया गया।
जनपद के सभी थानों पर गठित महिला सुरक्षा दल द्वारा निरंतर भ्रमणशील रहकर बाजार, मंदिर, स्कूल, कॉलेजों में महिलाओं और बालिकाओं से संपर्क कर उन्हें उनके अधिकारों, कानूनी प्रावधानों और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है।हेल्पलाइन नंबरों के साथ-साथ ऑपरेशन कवच, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 155260, स्वास्थ्य सेवाएं – 108 और 102, आदि के बारे में भी बताया गया।
सभी कार्यक्रमों के दौरान पंपलेट वितरण के माध्यम से भी जागरूकता फैलाई गई और गृह हिंसा, साइबर अपराध, और बाल अपराधों से बचाव के उपाय साझा किए गए।थाना स्तर पर नवस्थापित मिशन शक्ति केंद्र के उद्देश्य, कार्य और उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!