×

Kanpur Dehat News: मोदी सरकार के 11 साल: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की प्रदर्शनी का आयोजन

Kanpur Dehat News: प्रदर्शनी में मोदी सरकार के 11 सालों की उपलब्धियां चित्रित की गई थी। हिंदी भवन में सेवा सुशासन गरीब कल्याण 11 साल भारतीय जनता पार्टी प्रोफेशनल मीट कार्यक्रम रखा गया।

Manoj Singh
Published on: 11 Jun 2025 6:12 PM IST
Kanpur Dehat News: मोदी सरकार के 11 साल: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की प्रदर्शनी का आयोजन
X

मोदी सरकार के 11 साल: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की प्रदर्शनी का आयोजन  (photo: social media )

Kanpur Dehat News: भारत का अमृत कल सेवा सुशासन गरीब कल्याण 11 साल की प्रदर्शनी हिंदी भवन में आयोजित की गई। इस प्रदर्शनी को मुख्य अतिथि देवेंद्र सिंह भोले, विशिष्ट अतिथि विधायक मूलचंद निरंजन, जिला अध्यक्ष रेणुका सचान, जिला प्रभारी अशोक राजपूत ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। प्रदर्शनी के संयोजक अंशु तिवारी ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को अंग वस्त्र प्रदान किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन सांसद देवेंद्र सिंह भोले द्वारा किया गया ।

प्रदर्शनी में मोदी सरकार के 11 सालों की उपलब्धियां चित्रित की गई थी। हिंदी भवन में सेवा सुशासन गरीब कल्याण 11 साल भारतीय जनता पार्टी प्रोफेशनल मीट कार्यक्रम रखा गया। विशिष्ट अतिथि विधायक मूलचंद निरंजन ने कहा मोदी सरकार में 11 वर्षों में सुरक्षित भारत का सपना साकार हुआ है। आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ कठोर निर्णायक कार्रवाई की गई है। आत्मनिर्भरता और सामरिक शक्ति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया गया है। मोदी सरकार की दूरदर्शी नीतियों ने भारत को वैश्विक मंच पर एक प्रभावशाली और सम्मानित सुरक्षा स्तंभ के रूप में स्थापित किया है।

साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति की है। अंतरिक्ष युद्ध में भारत विकसित और सुरक्षित दिशा में बढ़ रहा है। 2023 में चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास सफल शाफ्ट लैंडिंग करा कर भारत ने कीर्तिमान स्थापित किया है। जिला अध्यक्ष रेणुका सचान ने कहा कांग्रेस एवं उनके सहयोगी पार्टी नक्सलियों को राजनीतिक मान्यता दिलाने की कोशिश की जिससे साबित होता है, वोट बैंक ही उनका उद्देश्य है। भारत आज एक नई दिशा में नए आत्मविश्वास नए संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है, सुरक्षित भारत अब केवल एक विचार नहीं बल्कि मोदी सरकार की नीति नीयत और नेतृत्व का ठोस जीवंत प्रमाण बन चुका है।

ये लोग रहे मौजूद

जिला प्रभारी अशोक राजपूत ने कहा विकसित भारत का सपना केवल मोदी का ही नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों की प्रतिबद्धता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला प्रभारी अशोक राजपूत, पूर्व जिला अध्यक्ष बंसलाल कटियार, राजेंद्र सिंह चौहान, मदन पांडे, रामजी गुप्ता, सौरभ मिश्रा ,डॉक्टर विवेक द्विवेदी, बबलू शुक्ला, कन्हैया कुशवाहा, राम प्रकाश कुशवाहा, अंशु तिवारी, रामजी मिश्रा, जितेन सिंह, गुड्डन, सत्यम सिंह चौहान, राकेश तिवारी, फूल सिंह, कठेरिया विकास मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी आदि रहे।

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story