Kanpur Dehat News: राजपुर में RSS शताब्दी वर्ष पथ संचलन, स्वयंसेवकों ने राष्ट्रभक्ति जताई

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पथ संचलन में स्वयंसेवकों ने सामाजिक समरसता और राष्ट्रभक्ति का संदेश देते हुए नगर में परेड निकाली।

Manoj Singh
Published on: 12 Oct 2025 7:44 PM IST
RSS Centennial Rally in Kanpur Dehat
X

RSS Centennial Rally in Kanpur Dehat (image from Social Media)

Kanpur Dehat News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने रविवार को राजपुर में अपना शताब्दी वर्ष पथ संचलन निकाला। यह संचलन स्थानीय रामलीला मैदान से शुरू होकर नगर में घूमा और वापस रामलीला मैदान पर समाप्त हुआ। इस अवसर पर जिला सहकार्यवाह रवि द्विवेदी ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया।

रवि द्विवेदी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ 100 वर्षों से भारत माता की सेवा में लगा है। इसके स्वयंसेवक समाज के विभिन्न क्षेत्रों में भारत को सशक्त और समरस बनाने के लिए दिन-रात कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि साथ चलना, साथ बोलना, एक जैसा मन बनाना और समता का भाव जगाना ही इस संचलन का मुख्य लक्ष्य है।

द्विवेदी ने आगे कहा कि संघ की शाखाएं व्यक्ति निर्माण की कार्यशालाएं हैं, जहाँ स्वयंसेवकों को शारीरिक और बौद्धिक कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्रभक्त बनाया जाता है। संघ के शताब्दी वर्ष में पाँच परिवर्तनों पर जोर दिया जा रहा है, जिनमें सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण, स्व का भाव और नागरिक कर्तव्य शामिल हैं। इनका उद्देश्य समाज में जन जागरण कर भारत को परम वैभव पर पहुँचाना है।

उन्होंने बताया कि संघ ने इन सौ वर्षों में समाज को समरस और समतामूलक बनाने हेतु शाखाओं और अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से विशेष कार्य किए हैं। उनका मानना है कि जिस दिन समाज का प्रत्येक व्यक्ति संघमय हो जाएगा, पूरा भारत देश भक्तों से भर जाएगा और स्वाभाविक रूप से भारत माता की विश्व गुरु की पहचान पुनर्स्थापित होगी। उन्होंने स्वयंसेवकों से सज्जन शक्ति का जागरण करते हुए इन पाँच परिवर्तनों में सक्रिय रूप से जुड़ने का आह्वान किया।

राजपुर के खंड कार्यवाह विकास कुलश्रेष्ठ ने पथ संचलन के मार्ग की जानकारी दी। इस अवसर पर नगर संगठन चालक प्रभु शंकर, खंड संचालक जितेंद्र, खंड कार्यवाह विकास विवेक, राजवीर, शिवम, देवेंद्र, सोनू, अंशु, दिनेश और महेश सहित कई स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

1 / 2
Your Score0/ 2
Ramkrishna Vajpei

Ramkrishna Vajpei

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!