TRENDING TAGS :
Lakhimpur kheri News: लखीमपुर-खीरी में भाजपा ने मनाया जीएसटी बचत उत्सव व विधानसभा सम्मेलन
Lakhimpur kheri News: विधायक रोमी साहनी के आवास पर आयोजित विधानसभा सम्मेलन में जीएसटी बचत उत्सव और आत्मनिर्भर भारत अभियान पर चर्चा हुई।
Lakhimpur kheri News
Lakhimpur kheri News: नेस्ट गेन जीएसटी व आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत विधायक रोमी साहनी के आवास पर विधानसभा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष सुनील सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में पलिया विधायक रोमी साहनी शामिल रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि आज हम सभी जीएसटी बचत उत्सव मना रहे हैं।
उसके साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत सभी नागरिकों को घरेलू उत्पाद अपने के प्रति प्रेरित कर रहे व शपथ भी दिला रहे हैं जिससे 2047 तक हम विकसित भारत के संकल्प को पूरा कर सकें। विधायक रोमी साहनी ने कहा कि योगी और मोदी ईश्वर के भेजे हुए दूत हैं मोदी जी और योगी के आने के बाद देश और प्रदेश में खुशहाली आई है। हमारी मातृशक्ति का भी जीवन खुशहाल हुआ है। सभी क्षेत्रों में और सभी वर्गों के लिए कार्य किया जा रहे हैं जिससे आम जनमानस भली भांति परिचित है।
आने वाले चुनाव में एक बार फिर से योगी को मुख्यमंत्री बनाकर के उत्तर प्रदेश को विकसित प्रदेश बनाने को सपना साकार करना है। कार्यक्रम को पूर्व नगर अध्यक्ष आरडी राय, राजीव शुक्ला, पूर्व मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, महामंत्री शिवराज राणा, चांद कुमार जैन व अभिषेक गुप्ता आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह ने किया।
कार्यक्रम संयोजक व गन्ना समिति के अध्यक्ष अभिषेक अवस्थी ने आए हुए व्यापारियों व कार्यकर्ताओं का आभार जताया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, जिला मंत्री राकेश अर्कवंशी, मंडल अध्यक्ष शशि शंकर शुक्ला, रामानुज मिश्रा, प्रदीप कुमार, सुनील शुक्ला, धर्मेंद्र सिंह, व्यापार मंडल महामंत्री जसवीर फ्लोरा, अनिल वर्मा, पवन गर्ग, राजू चौरसिया, विकास गुप्ता, दिनेश दीक्षित, उत्तम राजपूत, नगर मंत्री दिनेश दिवाकर, घनश्याम श्रीवास्तव व मुन्ना लाल वाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!


