UP Weather Update: बदलने वाला लखनऊ का मौसम! यूपी के कई जिलों में मूसलाधार वर्षा, पूर्वी-पश्चिमी भारत में 7 दिन का अलर्ट

UP Weather Update: इस वक़्त पूरे देश में मानसून सक्रिय चल रहा है, मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में कई राज्यों में भारी वर्षा अलर्ट जारी किया है। राजधानी लखनऊ में दिन का मौसम कुछ बदलता रहने वाला है।

Priya Singh Bisen
Published on: 17 Aug 2025 6:00 AM IST (Updated on: 17 Aug 2025 6:00 AM IST)
UP Weather Update
X

UP Weather Update

UP Weather Update: देश के लगभग हर प्रदेश में मानसून का प्रबल रूप देखा जा रहा है। इसी कड़ी में मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक कई राज्यों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। आज रविवार 17 अगस्त, को राजधानी लखनऊ में दिन का मौसम कुछ बदलता रहने वाला है। सुबह का समय में आसमान में बादल-छाए रहेंगे, लेकिन दोपहर से शाम के दौरान वर्षा होने की संभावना बढ़ जाएगी। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज 17 अगस्त कोई चेतावनी जारी नहीं है। यानी फिलहाल भारी वर्षा की संभावना नहीं है।

लखनऊ में सुबह से दोपहर तक मौसम का हाल?

दिन के समय में आसमान में ज्यादातर बादल-छाया रहेगा। तापमान गर्म रहने की संभावना है, जैसे कि सुबह 6:00 बजे लगभग 27 °C और दोपहर तक बढ़कर 33–34 °C तक पहुँच सकता है। तापमान और आर्द्रता दोनों ही उच्च रह सकते, जो मानसून के सक्रिय मौसम की स्थिति स्पष्ट रूप से दर्शाता है। सुबह के समय खिली हुई धूप होगी जिसके कारण हलकी सी उमस महसूस हो सकती है।

लखनऊ में दोपहर से शाम का मौसम?

दोपहर (लगभग 2 बजे) के आसपास वर्षा की संभावना बनी हुई है, जिसमें हल्की बूंदा-बांदी से लेकर अधिक वर्षा तक की आशंका है। तापमान इस दौरान कुछ हद तक स्थिर रहे सकता है, जो कि लगभग 33–35 °C के आसपास बना रहेगा। शाम होते-होते स्थिति थोड़ी शांत होने की उम्मीद है—इस दौरान आसमान में बादल लगे रहेंगे लेकिन वर्षा कम हो सकती है।

लखनऊ में शाम से रात मौसम का हाल?

शाम के समय भी आसमान ज्यादातर बादल-छाया रहेगा, और तापमान 31–33 °C के आसपास बना रह सकता है। रात के 9–11 बजे के आसपास तापमान 29–30 °C तक गिर सकता है । पूरे दिन में हल्की-फुल्की वर्षा हो कस्ती है लेकिन कोई गंभीर मौसम घटना की चेतावनी नहीं है। इसी कड़ी में आपको बता दे, आज रविवार को लखनऊ के लिए कोई अलर्ट नहीं है, जो सामान्य मानसून परिस्थिति का संकेत है। वहीं अगस्त महीने में लखनऊ में एक साल में औसत वर्षा लगभग 827.2 मिमी के आसपास रहती है, जिसमें ज्यादातर वर्षा जुलाई से अक्टूबर के बीच होती है।

इस मौसम सतर्कता ज़रूरी

राजधानी लखनऊ में आज 17 अगस्त का दिन मानसूनी मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। सुबह आस्मां में बादल छाए रहेंगे वहीं, दोपहर से शाम तक वर्षा की संभावना बनी हुई है और रात में तापमान में गिरावट देखा जा सकता है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, आज रविवार को किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं हुई है, जिससे यह सामान्य मानसूनी गतिविधि का दिन माना जा सकता है। साथ इस बात का खास ख्याल रखें कि यदि आप इस मौसम में घर से बाहर जाने का सोच रहे हैं, तो हल्के फिर भी वर्षा-रोधी कपड़े, छाता या रेनकोट तथा पानी की बोतल अपने साथ रखें।

दक्षिण भारत में भारी वर्षा का अलर्ट

जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ और आसपास में बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभवा से कई राज्यों में भारी वर्षा होने की संभावना बनी हुई है। यह मौसम का यह क्रम धीरे-धीरे कमजोर होकर 18 अगस्त की सुबह तक गुजरात पहुंच जाएगा और चक्रवाती परिसंचरण के रूप में बना रहेगा। जिससे पश्चिमी भारत के गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात में अगले 7 दिनों तक भारी वर्षा होने का अलर्ट जारी कर दिया गया है।

ऐसे ही लगातार मौसम की ख़बरों की अपडेट के लिए Newstrack की वेबसाइट पर नज़र बनाकर रखें।

1 / 8
Your Score0/ 8
Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen

Content Writer

Content Writer

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!