लखनऊ में गुलाबी ठंड का बढ़ा असर, प्रदूषण के कारण एक्यूआई ऑरेंज जोन में पहुंचा, दिन में साफ रहेगा मौसम

Lucknow News : लखनऊ में गुलाबी ठंड का असर, AQI ऑरेंज जोन में, दिन में मौसम रहेगा साफ, न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट की संभावना

Prashant Vinay Dixit
Published on: 26 Oct 2025 12:06 PM IST (Updated on: 26 Oct 2025 12:06 PM IST)
लखनऊ में गुलाबी ठंड का बढ़ा असर, प्रदूषण के कारण एक्यूआई ऑरेंज जोन में पहुंचा, दिन में साफ रहेगा मौसम
X

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में सुबह के समय हल्की धुंध छाई हुई है, जबकि दिन में मौसम के साफ बने रहने का अनुमान है। सुबह के समय गुलाबी ठंड का असर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने लखनऊ का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज होने का अनुमान है। शनिवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस अधिक था।

वायु प्रदूषण की स्थिति

लखनऊ में सुबह के समय हवा का स्तर सबसे खराब बना हुआ है। तड़के सुबह 7 बजे लालबाग में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 249 के साथ 'ऑरेंज जोन' में दर्ज किया गया था। अलीगंज का एक्यूआई 200, तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र का एक्यूआई 196 रहा है। गोमतीनगर (110), अंबेडकर यूनिवर्सिटी (105) और कुकरैल (102) में हवा मॉडरेट स्थिति में रही। शहर की 6 मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत एक्यूआई सुबह के समय 159 बना हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के शनिवार शाम चार बजे जारी आंकड़ों के अनुसार लखनऊ का एक्यूआई 172 के साथ येलो जोन में था।

आगामी मौसम का हाल

मौसम वैज्ञान विभाग आने वाले दिनों में फिलहाल बादल छाए रहने के साथ मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि न्यूनतम तापमान में 2-3 सेल्सियस की गिरावट की संभावना है। वर्तमान में कोई सक्रिय मौसम तंत्र न होने के कारण 28 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहेगा, आसमान साफ बना रहेगा। सतही हवाओं के उत्तर-पूर्वी होने से तापमान में कमी का सिलसिला जारी रहेगा। दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दाब का क्षेत्र 27 अक्टूबर की सुबह दक्षिण पश्चिम और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान में बदल सकता है।

1 / 4
Your Score0/ 4
Shalini Rai

Shalini Rai

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!