TRENDING TAGS :
लखनऊ में वृद्ध और बच्चे पर हमला करने वाली गाय नगर निगम ने पकड़ी, कान्हा उपवन गौशाला में रहेंगी
Lucknow News: नगर निगम पशु कल्याण विभाग की टीम ने घटना का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है। टीम ने मौके से 6 गाय और 2 सांड पकड़े है।
Cow Attack in Lucknow (Photo: Social Media)
Lucknow News: लखनऊ में खुली घूम रही गायों ने एक वृद्ध व्यक्ति और एक बच्चे को घायल कर दिया था। उस घटना के बाद नगर निगम प्रशासन जागा हैं। निगम ने पशु मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। बता दे कि रकाबगंज खजुहा पुलिस चौकी क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें गायों का झुंड वृद्ध और एक बच्चे पर हमला करता दिख रहा था।
नगर निगम का बड़ा एक्शन
नगर निगम पशु कल्याण विभाग की टीम ने घटना का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है। टीम ने मौके से 6 गाय और 2 सांड पकड़े है। जिनको कान्हा उपवन भेजा गया है। उसकी जांच में सामने आया कि ये गाय राम सनेही और पप्पी यादव की हैं। इन पशुपालकों ने गायों को खुला छोड़ दिया था, जिसके कारण घटना हुई। यह कृत्य नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार पब्लिक न्यूसेंस और पशु क्रूरता अधिनियम 1960 का उल्लंघन है। इसके अलावा बिना लाइसेंस गाय पालना भी अपराध है।
पशुपालकों पर एफआईआर
नगर निगम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सहायक पुलिस आयुक्त और थानाध्यक्ष बाजारखाला को रिपोर्ट सौंपी है। इस रिपोर्ट के आधार पर नगर निगम ने दोनों पशुपालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी अगर कोई पशुपालक अपने मवेशियों को खुले में छोड़ता पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम ने शहर के नागरिकों से अपील की है कि वे अपने पालतू पशुओं को सड़क या सार्वजनिक स्थानों पर न छोड़ें। ऐसा करना न केवल कानूनी अपराध है, बल्कि इससे दूसरों की सुरक्षा को खतरा होता है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!