TRENDING TAGS :
राष्ट्रीय लोकदल सांसद-विधायक देंगे एक माह का वेतन, बाढ़ राहत में देंगे योगदान
जयंत चौधरी के आह्वान पर RLD नेताओं का फैसला, बाढ़ पीड़ितों को मिलेगा सीधा लाभ
Lucknow News: राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने देश के विभिन्न राज्यों में आई भीषण बाढ़ को देखते हुए यह निर्णय लिया है कि राष्ट्रीय लोकदल के सभी सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य अपना एक माह का वेतन बाढ़ राहत हेतु देंगे।
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे ने बताया कि देश में आई भीषण बाढ़ से हजारों परिवार जीवन बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पूरा देश एकजुट हो रहा है। उन्होंने कहा कि सभी बाढ़ ग्रस्त राज्यों में राहत व बचाव के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करने तथा बाढ़ से पीड़ित किसानों को विशेष पैकेज भी दिया जाय।
राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे ने आज पार्टी मुख्यालय पर सीतापुर जनसत्ता दल के जिलाध्यक्ष अंशुल पांडेय तथा हरगांव से जिला पंचायत सदस्य चुनाव के उपविजेता अरुण भार्गव तथा अजित कुमार वर्मा एवं उनके साथियों को आज राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण कराई।
सदस्यता ग्रहण करने वालों ने भारत रत्न एवं किसान मसीहा स्व. चौधरी चरण सिंह की नीतियों तथा पार्टी की विचारधारा को आगे बढाते हुये राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह के नेतृत्व में पार्टी को मजबूत करने तथा पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को सीतापुर में गतिशील बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर उपस्थित श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेश पाल धनगर, प्रोफेशनल मंच के प्रदेश अध्यक्ष अंबुज पटेल, प्रदेश कोषाध्यक्ष बी एल प्रेमी, प्रदेश सचिव अफसर अली, मुन्ना लाल दिनकर मौजूद रहे।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!