Mainpuri News: दहेज हत्या के मामले में पति गिरफ्तार, देवर फरार

Mainpuri News: पुलिस ने मुख्य आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि देवर फरार चल रहा है।

Ashraf Ansari
Published on: 15 Sept 2025 2:27 PM IST
Mainpuri News
X

Mainpuri News

Mainpuri News: जिले के घिरोर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां दहेज की मांग पूरी न होने पर एक 19 वर्षीय विवाहिता की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना ने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि देवर फरार चल रहा है। यह मामला न केवल सामाजिक बुराई दहेज प्रथा की भयावह तस्वीर पेश करता है, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।

जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान सलोनी (19) के रूप में हुई है। सलोनी की शादी 4 जुलाई 2025 को औंछा थाना क्षेत्र के गांव ईसई खास निवासी सुदीप कुमार से हुई थी। शादी के कुछ ही समय बाद से सलोनी को दहेज की अतिरिक्त मांगों को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा। मृतका के भाई गौरव कुमार ने औंछा थाने में दर्ज कराई शिकायत में आरोप लगाया है कि पति सुदीप और देवर मनोज लगातार ढाई लाख रुपये की अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे।

शिकायत में यह भी सामने आया कि सुदीप और मनोज सलोनी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। इतना ही नहीं, देवर मनोज ने सलोनी का शारीरिक शोषण करने का प्रयास भी किया था। सलोनी ने यह बात अपनी मां सुमन देवी को बताई थी। घटना 10 सितंबर की है, जब दहेज की मांग पूरी न होने पर पति सुदीप और देवर मनोज ने सलोनी की हत्या कर दी। आरोप है कि दोनों ने शव को कमरे में लगे पंखे से लटका दिया और फरार हो गए, ताकि मामला आत्महत्या जैसा लगे।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी पति सुदीप को ईसई खास के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, देवर मनोज अब भी फरार है। थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और उम्मीद है कि जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

1 / 4
Your Score0/ 4
Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

Mail ID [email protected]

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!