संक्रामक रोगों से बचाव के लिए मैनपुरी में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ

मैनपुरी में संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान का शुभारंभ हुआ है, इस अभियान के अंतर्गत डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए जागरूकता रैली और घर-घर स्वास्थ्य सेवाएं शुरू की गई है।

Ashraf Ansari
Published on: 5 Oct 2025 6:04 PM IST (Updated on: 5 Oct 2025 6:32 PM IST)
Mainpuri News
X

Mainpuri News

Mainpuri News: मैनपुरी जिले में बरसात का मौसम अपने साथ कई तरह की बीमारियों का खतरा लेकर आता है। डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक रोग इस समय तेजी से फैलते हैं, जिनसे लोगों का स्वास्थ्य गंभीर रूप से प्रभावित हो सकता है। इन रोगों की रोकथाम और जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार को मैनपुरी में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर जन-जागरूकता रैली को रवाना किया। उन्होंने कहा कि बरसात के दिनों में लोगों का सतर्क और जागरूक रहना बेहद आवश्यक है, तभी बीमारियों को फैलने से रोका जा सकता है।

दूषित जल से बचाना है जरूरी

जिलाधिकारी ने अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करेंगी। विशेष रूप से डेंगू फैलाने वाले मच्छर साफ पानी में पनपते हैं, इसलिए कूलर, गमले और फ्रिज ट्रे की नियमित सफाई करनी होगी। साथ ही पानी का जमाव रोकना, बासी भोजन और दूषित जल से बचना जरूरी है।

स्वास्थ्य सेवाएं कराएंगे उपलब्ध

उन्होंने बताया कि आशा और एएनएम गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बुखारग्रस्त व्यक्तियों की जानकारी एकत्र कर प्रभारी चिकित्साधिकारी को देंगी, ताकि उन्हें समय पर उपचार मिल सके। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.सी. गुप्ता ने कहा कि यह विशेष अभियान 31 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें सफाई, फॉगिंग, जल निकासी, झाड़-झंखाड़ कटान और एंटी-लार्वा छिड़काव जैसे कार्य शामिल होंगे। साथ ही 11 से 31 अक्टूबर तक चलने वाले दस्तक अभियान में स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर बीमार लोगों की जांच करेंगे और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएंगे।

कई अधिकारी रहे मौजूद

जन-जागरूकता रैली कलेक्ट्रेट से शुरू होकर ईसन नदी पुल, तहसील सदर, जिला अस्पताल, रोडवेज बस स्टैंड और क्रिश्चियन तिराहा होते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर समाप्त हुई। इस अवसर पर एसीएमओ डॉ. अनिल वर्मा, डॉ. सुरेंद्र सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी हिलाल अहमद, डब्ल्यूएचओ से डॉ. वी.पी. सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

1 / 5
Your Score0/ 5
Manu Shukla

Manu Shukla

📧 [email protected]

I'm Manu Shukla, a journalist based in Lucknow with roots in a small village. Driven by creativity, hard work and honesty, I aim to bring a fresh perspective to journalism. I've previously worked with Jan Express, a Lucknow-based news channel, and have now embarked on an enriching learning journey with Newstrack.

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!