नगर निगम ने संचारी रोगों की रोकथाम के लिए चलाया विशेष अभियान

Lucknow News: नगर निगम ने संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए बुधवार से बड़ा सफाई अभियान शुरू किया है। यह अभियान 20 अगस्त से 30 अगस्त तक पूरे शहर में चलेगा।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 20 Aug 2025 4:51 PM IST
नगर निगम ने संचारी रोगों की रोकथाम के लिए चलाया विशेष अभियान
X

Lucknow Municipal Corporation

Lucknow News: लखनऊ नगर निगम ने संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए बुधवार से बड़ा सफाई अभियान शुरू किया है। यह अभियान 20 अगस्त से 30 अगस्त तक पूरे शहर में चलेगा। जिसका मकसद शहर को साफ-सुथरा और संक्रमण मुक्त बनाना है। अभियान को सफल बनाने के लिए शहर के सभी 110 वार्डों में नोडल अधिकारियों को नियुक्त किए गए है। अधिकारियों का काम वार्ड का दौरा करना और सफाई व्यवस्था की जांच करना है।

प्रमुख अधिकारियों ने किया निरीक्षण

इस अभियान के पहले दिन ही अधिकारियों ने वार्डों का निरीक्षण किया। सुबह 7 बजे से निरीक्षण में अधिकारियों ने कूड़े के ढेर, सीवर लीकेज, दूषित जल, डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की व्यवस्था, पार्कों और खाली प्लाटों की सफाई की जाँच की। जहां गंदगी या कोई अन्य समस्या मिली। उसे तुरंत ठीक करने के अधिकारियों ने निर्देश दिए। इनमें अपर नगर आयुक्त ललित कुमार, डॉ. अरविंद कुमार राव, अशोक सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी प्रवीन श्रीवास्तव सहित अन्य कई अधिकारियों ने शहर में साफ-सफाई का जायजा लिया।

डेंगू-मलेरिया की रोकथाम पर ध्यान

नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों को फैलने से रोकना है। बीमारियों के ज़्यादातर मामले बारिश के मौसम में आते हैं। इसलिए जहां पानी जमा हो सकता है। वहां विशेष रूप से जांच और कीटनाशकों का छिड़काव किया जाएगा। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने कहा कि शहर की स्वच्छता और नागरिकों का स्वास्थ्य प्राथमिकता है। हम अभियान के जरिए संचारी रोगों के प्रसार को रोकने के लिए कदम उठा रहे हैं। घरों के पास पानी जमा न होने दें और सफाई का ध्यान रखें। कहीं सफाई से जुड़ी समस्या दिखने पर तुरंत नगर निगम को सूचित करने की अपील की है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Shalini Rai

Shalini Rai

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!