TRENDING TAGS :
नगर निगम का अतिक्रमण विरोधी अभियान, प्रमुख सड़कों से हटाए अस्थाई ढांचे
Lucknow News: पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में चलाए गए अभियान का नेतृत्व जोनल अधिकारी शिल्पा कुमारी ने किया। उनके साथ अभियंत्रण विभाग स्वास्थ्य विभाग और 296 की संयुक्त टीम भी मौजूद थी।
Lucknow Municipal Corporation News (Photo: Social Media)
Lucknow News: शहर में लगातार बढ़ रहे अवैध अतिक्रमण और यातायात बाधाओं को गंभीरता से देखते हुए लखनऊ नगर निगम ने मंगलवार को एक व्यापक अभियान चलाया। यह कार्रवाई महापौर सुषमा खर्कवाल के निर्देश और नगर आयुक्त गौरव कुमार के आदेश पर की गई। जिसका उद्देश्य नागरिकों को सुगम और सुरक्षित यातायात उपलब्ध कराना है।
अभियान के दौरान जब्त सामान
पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में चलाए गए अभियान का नेतृत्व जोनल अधिकारी शिल्पा कुमारी ने किया। उनके साथ अभियंत्रण विभाग स्वास्थ्य विभाग और 296 की संयुक्त टीम भी मौजूद थी। इस अभियान के तहत मोतीलाल नेहरू चंद्रभानु गुप्त नगर क्षेत्र के वार्ड में बांस मंडी चौराहे से नाका चौराहे होते हुए हैदर कैनाल तक अस्थाई अतिक्रमण हटाए गए। इस दौरान 1 काउंटर, 2 मेज, 4 बोर्ड और फ्लेक्स जब्त किए गए।
चालान काटे और जर्माना वसूला
इसके अलावा अतिक्रमण और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ चालान काटे गए और 3000 का जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों ने बताया कि अभियान का मकसद सिर्फ अतिक्रमण हटाना नहीं बल्कि संदेश देना है कि सार्वजनिक स्थलों पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर निगम ने लोगों से अपील की है कि वे खुद अतिक्रमण हटाकर भविष्य में होने वाली कार्रवाई और जुर्माने से बच सकते हैं।
मेयर ने नियम पालन का किया आग्रह
महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि शहर की सुंदरता और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर निगम लगातार सक्रिय है। नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए नियमों का पालन करने का आग्रह किया। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। उन्होंने अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!