Lucknow News: लखनऊ नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ फिर चलाया अभियान, गोमतीनगर और अर्जुनगंज में हटाया गया अवैध कब्जा

Lucknow News: लखनऊ नगर निगम की ओर से गुरुवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर गोमती नगर व अर्जुनगंज क्षेत्र में अवैध झुग्गियों और दुकानों को हटाया गया।

Hemendra Tripathi
Published on: 19 Jun 2025 7:05 PM IST
Lucknow News
X

Lucknow Municipal Corporation again launched a campaign against encroachment illegal encroachment

Lucknow News: लखनऊ नगर निगम की ओर से गुरुवार को शहर के विभिन्न जोनों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यह अभियान लखनऊ महापौर सुषमा खर्कवाल व नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर जोनल अधिकारियों के नेतृत्व में संचालित किया गया। इस अभियान के अंतर्गत गोमती नगर व अर्जुनगंज क्षेत्र में अवैध झुग्गियों और दुकानों को हटाया गया। इसके साथ ही एयरपोर्ट नादरगंज चौराहा के साथ साथ सरोजनीनगर नगर में अभियान चलाकर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई।

गोमती नगर विस्तार में हटाई गईं फ्लाईओवर के नीचे बनी झुग्गियां

जोन-4 के जोनल अधिकारी संजय यादव के नेतृत्व में नगर निगम की प्रवर्तन टीम (296) द्वारा ग्वारी चौराहा से गोमती नगर विस्तार में फ्लाईओवर के नीचे बनी झुग्गियों को हटाया गया। इसके बाद विभूति खंड में मॉडल वेंडिंग जोन के चारों ओर लगाई गई अवैध दुकानों को हटाया गया। इस अभियान के दौरान जेनेश्वर मिश्रा पार्क के गेट नंबर-7 के पास से अतिक्रमण हटाकर सफाई की गई। अभियान के चलते अर्जुनगंज चौराहे से अहिमामऊ पुल के नीचे तक भारी पुलिस बल, पीएसी बल तथा थाना सुशांत गोल्फ सिटी के प्रभारी निरीक्षक की मौजूदगी रही।

एयरपोर्ट नादरगंज चौराहा और सरोजनी नगर में चला अभियान

जोन-5 के अंतर्गत एयरपोर्ट नादरगंज चौराहा से पटरी दरोगा खेड़ा तक और सरोजनी नगर औद्योगिक क्षेत्र में चलाए गए अभियान में अस्थायी अतिक्रमण नगर निगम की ओर से हटाया गया। इस अभियान के बीच 4 काउंटर, 2 गुमटी और 7 ठेले हटवाए गए। अतिक्रमणकारियों को भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई। यह अभियान जोनल अधिकारी नंदकिशोर, कर अधीक्षक आलोक कुमार श्रीवास्तव, राजस्व निरीक्षक हर्षेंद्र प्रताप सिंह, प्रवर्तन दल (296) और पुलिस बल की उपस्थिति में संचालित हुआ। वहीं, जोन 6 में वार्ड कन्हैया माधवपुर द्वितीय में जोनल अधिकारी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। फरीदीपुर में पाल मिष्ठान भंडार के पास से लेकर दुबग्गा चौराहे तक अवैध रूप से लगाए गए अस्थायी ठेले, गुमटी और दुकानों को हटाया गया।

1 / 8
Your Score0/ 8
Hemendra Tripathi

Hemendra Tripathi

Lucknow Reporter

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!