Mathura News: जिलाधिकारी ने तहसील महावन के ग्राम नगला अकोस तथा वृंदावन के केशी घाट का निरीक्षण किया।

Mathura News: जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने तहसील महावन के अंतर्गत ग्राम नगला अकोस में यमुना जी के जल स्तर का निरीक्षण किया। उन्होंने यमुना जी की धारा से हुए मार्ग कटान सड़क कटान का अवलोकन किया।

Amit Sharma
Published on: 10 Aug 2025 7:43 PM IST
Mathura News: जिलाधिकारी ने तहसील महावन के ग्राम नगला अकोस तथा वृंदावन के केशी घाट का निरीक्षण किया।
X

District Magistrate Mathura

Mathura News: मथुरा जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने तहसील महावन के अंतर्गत ग्राम नगला अकोस में यमुना जी के जल स्तर का निरीक्षण किया। उन्होंने यमुना जी की धारा से हुए मार्ग कटान सड़क कटान का अवलोकन किया। उन्होंने ग्रामवासियों से वार्ता की तथा आश्वासन दिया कि उक्त मार्ग सड़क को शीघ्र सुदृढ़ कराते हुए संचालित कर दिया जाएगा। उन्होंने ग्रामवासियों से अनुरोध किया कि यमुना जी के आस पास के क्षेत्र में न जाए। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी महावन कंचन गुप्ता को निर्देश दिए कि लेखपाल एवं ग्राम सचिव की ड्यूटी लगाई जाए। उक्त क्षेत्र में पुलिस निरंतर गश्त करती रहे तथा सभी की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखे।

जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि उक्त मार्ग को संचालित करने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाए। जो भी व्यकल्पिक व्यवस्था हो उसे शीघ्र सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान, सचिव, लेखपाल तथा तहसीलदार को निर्देश दिए कि जलभराव एवं पानी से प्रभावित फसलों का सर्वे गुणवत्तापूर्वक सुनिश्चित करे। वर्षा के दृष्टिगत क्षतिग्रस्त मकानों के परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करे तथा उनके मुआवजे की कार्यवाही हेतु शीघ्र कार्य करे। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी प्रभावित किसानों एवं परिवारों की सहायता की जा रही है। सभी का सर्वे किया जा रहा है तथा ससमय मुआवजा देने की कार्यवाही की जा रही है। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी महावन को निर्देश दिए कि निरंतर यमुना जी के जल स्तर कर निगरानी रखे तथा ग्राम वासियों की समस्त समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें।

ग्राम अकोस के निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने वृंदावन के केशी घाट का निरीक्षण किया तथा यमुना जी के जल स्तर का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि सभी नाव बंद कर दी गई है। घाटों के आस पास निरंतर अनाउंसमेंट किया जा रहा है कि यमुना जी के किनारे न जाए। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा भ्रमणशील रहकर सभी क्षेत्रों का जायजा लिया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि सुबह 8 बजे से यमुना जी के जल स्तर में निरंतर गिरावट आ रही है तथा आगामी 24 घंटे में पानी और कम हो जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में 33 बाढ़ चौकियां स्थापित कराई गई है तथा 25 स्थानों पर बाढ़ शरणालय स्थल बनाए गए है। निचले इलाकों/क्षेत्रों पर नियमित नज़र रखी जा रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में 25 बाढ़ शरणालय (रेस्क्यू सेंटर) विभिन्न धर्मशाला एवं विद्यालय में खोले गए है, जिसमें खाने, पीने, शौचालय, मेडिकल किट आदि मूल-भूत सुविधाएं है।

महावन निरीक्षण के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पंकज कुमार वर्मा, उप जिलाधिकारी महावन कंचन गुप्ता, क्षेत्राधिकारी महावन संजीव कुमार राय सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे। वृंदावन के केशी घाट निरीक्षण में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पंकज कुमार वर्मा, एस0पी0 सिटी राजीव कुमार, उप जिलाधिकारी सदर/ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव जे जैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

1 / 5
Your Score0/ 5
Shalini Rai

Shalini Rai

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!