TRENDING TAGS :
Mirzapur News: गाँव में पहली बार कोई दुल्हनिया हेलिकॉप्टर से उतरी, दूल्हे ने दादी की इच्छा की पूरी
Mirzapur News: मिर्जापुर जनपद के लालगंज तहसील क्षेत्र के खम्हरिया निवासी रणजीत तिवारी उर्मिला तिवारी की बिटिया प्रिया का विवाह 5 मई को हिंदू परम्परा के साथ हुआ। दुल्हा उड़न खटोले से पहुंचा।
गाँव में पहली बार कोई दुल्हनिया हेलिकॉप्टर से उतरी (photo: social media )
Mirzapur News: मिर्जापुर जिले के अक्सौली ग्राम निवासी इंजीनियर रोहित ने अपनी दादी का सपना पूरा करते हुए अपनी पत्नी प्रिया को हेलिकॉप्टर से विदाई कराकर गाँव पहुंचाया। इस अनोखी विदाई में गाँव में नई नवेली दुल्हन का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। रोहित की बारात 5 मई को लालगंज तहसील क्षेत्र के खम्हरिया गाँव में आई थी और 6 मई को हेलिकॉप्टर से दुल्हन की विदाई हुई।
उड़ान ख़टोले से दुल्हन लेने पहुंचा दुल्हा
मिर्जापुर जनपद के लालगंज तहसील क्षेत्र के खम्हरिया निवासी रणजीत तिवारी उर्मिला तिवारी की बिटिया प्रिया का विवाह 5 मई को हिंदू परम्परा के साथ हुआ। दुल्हा उड़न खटोले से पहुंचा , दोनों पक्ष खुश दिखे। पूर्व प्रधान अमरेश चंद्र तिवारी की भतीजी प्रिया तिवारी की शादी में दूल्हा हेलीकॉप्टर से आया। इंजीनियर रोहित दुबे एवं प्रिया का विवाह संपन्न हुआ। दिल वाले दुल्हनिया लेकर रोहित आकाश मार्ग से 6 मई को विदाई कराकर हेलीकॉप्टर से अपने गाँव अक्सौली पहुंचा।
बुजुर्ग तक अनोखी शादी से गदगद रहे
गाँव में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक अनोखी शादी से गदगद रहे। गाँव में पहली बार कोई दुल्हनिया हेलिकॉप्टर से उतरी। बेटे के साथ आयी दुल्हन का घर की महिलाओं ने स्वागत किया। माँ ने बेटे को दुलार किया। घर की महिलाओं ने उत्साह के साथ आसमान के रास्ते गाँव में आयी दुल्हन का गर्म जोशी से स्वागत किया। मंगलवार को विदाई कराकर अपनी दुल्हनिया के साथ पहुंचे रोहित ने बताया कि दादी की इच्छा थी कि उनकी बहु हेलिकॉप्टर से आये। उनके सपने को साकार करने के लिए आकाश मार्ग से दुल्हनिया लेकर आया। हेलिकाॅप्टर से दादा श्याम ललित दुबे साथ में बारात गए थे। नई नवेली दुल्हन ने जब गाँव की जमीन पर पैर रखा तो हेलीकॉप्टर से हुई विदाई पर कहा कि अच्छा लग रहा है।
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge