Mirzapur News: इंग्लैंड के वेलिंगबोरो के मेयर चुनाव में एकमात्र भारतीय मूल के उम्मीदवार "राज मिश्रा" आखिर हैं कौन ?

Mirzapur News: कंजरवेटिव पार्टी के पार्षद राजकुमार मिश्रा ( राज मिश्रा) अब तक सैम एआई सॉल्यूशन कंपनी के फाउंडर है। यह कंपनी राज और उनकी पत्नी अभिषेक्ता पांडेय चलाती है

Brijendra Dubey
Published on: 14 May 2025 11:52 PM IST
Mirzapur News
X

Mirzapur News (Social Media) 

Mirzapur News: जनपद के भटेवरा गांव के रहने वाले राज मिश्रा ने किया भारत का नाम रोशन। इंग्लैंड में भारतीय मूल के राज मिश्रा ने नया कीर्तिमान बनाया है। उन्हें वेलिंगबोरो में वेलिंगबोरो टाउन काउंसिल के लिए मेयर उम्मीदवार पर जीत दर्ज किया है। राजकुमार मिश्रा (राज मिश्रा) को वेलिंगबोरो टाउन के लिए मेयर के रूप में चुना गया है। यह पहली बार है जब कोई भारतीय मूल का व्यक्ति इंग्लैंड में इस पद पर पहुंचा है। वेलिंगबोरो टाउन इंग्लैंड का एक महत्वपूर्ण शहर है। वेलिंगबोरो टाऊन की कुल जनसंख्या लगभग 80 हजार है। यहां भारतीय मूल के लोगों की संख्या बहुत कम है। 80 हजार की आबादी वाले इस शहर में लगभग 1.00 फीसदी लोग भारतीय मूल के हैं। कंजरवेटिव पार्टी के पार्षद राजकुमार मिश्रा ( राज मिश्रा) अब तक सैम एआई सॉल्यूशन कंपनी के फाउंडर है। यह कंपनी राज और उनकी पत्नी अभिषेक्ता पांडेय चलाती है. राज और अभिषेक्त पांडेय पति-पत्नी दोनों लोग पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। पत्नी अभिषेक्ता का मायका प्रतापगढ़ जनपद में है।

कौन हैं राज मिश्रा ?

यूपी के मिर्जापुर जनपद के भटेवरा गांव के मुन्नालाल मिश्रा के पुत्र राजकुमार मिश्रा (राज मिश्रा) करीब पांच साल पहले इंग्लैंड के वेलिंगबोरो टाउन पहुंचे। राज मिश्रा कम्प्यूटर विशेषज्ञ के साथ-साथ अपनी कंपनी चलाते हैं, जो एक इंजिनियर के रूप में आये थे। वह कंजरवेटिव पार्टी के सदस्य हैं और भारत के यूपी से आने वाले मिश्रा दो बेटियों के पिता हैं।


दरअसल राज मिश्रा के पिता मुन्नालाल मिश्रा पेशे से किसान है। माता चंद्रकली मिश्रा घरेलू महिला है। इनके कुल नौ संतान है। जिनमें किशोर कुमार मिश्रा अधिवक्ता, सुशील कुमार मिश्रा,रमेश कुमार प्रिंसिपल,विपिन कुमार मिश्रा प्राकृतिक खेती ट्रेनर,शिव जी मिश्रा शिक्षक,राजकुमार मिश्रा ( राज मिश्रा) ,डॉ सर्वेश कुमार मिश्रा,आकाश मिश्रा एमबीबीएस,अनीता मिश्रा (बहन) है। राज मिश्रा 7वें नंबर के पुत्र है। राज मिश्रा बीते 3 तारीख को विक्टोरिया वार्ड से काउंसलर चुने गए और 13 तारीख को मेयर चुने गए।

नई भूमिका को लेकर बोले "राज मिश्रा"

अपनी नई भूमिका के बारे में बात करते हुए, उत्साह व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "मैं जब वेलिंगबोरो टाउन आया था तब सपने में भी नहीं सोचा था कि मेरा सफर यहां तक का होगा। मैं अपनी नई भूमिका को लेकर उत्साहित हूं. मैं लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।" मैं एक ऐसा शहर बनाना चाहता हूं जो टिकाऊ, स्मार्ट, समावेशी और विविधतापूर्ण हो'

1 / 1
Your Score0/ 1
Ramkrishna Vajpei

Ramkrishna Vajpei

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!