Sambhal News: संभल में हिंसा स्थल पर नारी शक्ति की गूंज, आयशा ने किया शुभारंभ

Sambhal News: 24 नवंबर की हिंसा के बाद सुरक्षा मजबूत करने के लिए बनी नई पुलिस चौकी, मासूम आयशा ने रिबन काटकर दिया बेटियों की शक्ति और सम्मान का संदेश।

Satish Siingh
Published on: 2 Oct 2025 9:28 PM IST (Updated on: 2 Oct 2025 9:33 PM IST)
X

Sambhal News: संभल, 26 सितंबर। 24 नवंबर की भीषण हिंसा, जिसने पूरे शहर ही नहीं बल्कि देश को हिला दिया था, उसी स्थल पर अब नारी शक्ति की गूंज सुनाई दी। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए हिन्दू पूरा खेड़ा पक्का बाग, नखासा थाना क्षेत्र में नई पुलिस चौकी स्थापित की। इसका शुभारंभ किसी बड़े नेता या अधिकारी ने नहीं, बल्कि मासूम बच्ची आयशा ने किया। यह पहल मिशन शक्ति-05 के अंतर्गत बेटियों को सम्मान और शक्ति का प्रतीक मानते हुए की गई।

शहर में 39 नई चौकियां बनाने का लक्ष्य- डीएम डॉ. राजेंद्र पेंसिया

डीएम डॉ. राजेंद्र पेंसिया ने बताया कि 24 नवंबर की हिंसा के बाद शहर में 39 नई चौकियां बनाने का लक्ष्य तय किया गया था। उसी क्रम में इस चौकी का शुभारंभ कराया गया। उन्होंने कहा कि अब जिले में मेले, कार्यक्रम और सुरक्षा से जुड़े सभी बड़े उद्घाटन बेटियों के हाथों से ही होंगे। आने वाले 10 दिनों में 2 और चौकियों का उद्घाटन भी बेटियां करेंगी।

एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि चौकी का उद्घाटन विजयदशमी जैसे पावन पर्व पर होना बेहद खास है। जिस स्थान पर चौकी बनी है, वह 24 नवंबर की हिंसा का केंद्र बिंदु था। यहां उपद्रवियों ने पथराव और फायरिंग की थी। इसलिए इसे संवेदनशील मानते हुए यहां सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया गया है। उन्होंने कहा कि इस चौकी के निर्माण से उपद्रवियों के हौसले पस्त होंगे और आमजन सुरक्षित महसूस करेंगे।



उद्घाटन के समय स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। जब बच्ची आयशा ने रिबन काटा तो पूरा माहौल तालियों और "नारी शक्ति जिंदाबाद" के नारों से गूंज उठा। यह पहल न केवल समाज में बेटियों के सम्मान का प्रतीक बनी बल्कि संदेश भी दिया कि अब सुरक्षा और सामाजिक कार्यक्रमों का शुभारंभ बेटियों के हाथों से ही होगा।

1 / 2
Your Score0/ 2
Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!