संतकबीरनगर में 32 नवचयनित मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र मिला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से किया वितरण, कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ लाइव प्रसारण

Amit Pandey
Published on: 27 Aug 2025 8:17 PM IST
32 Newly Appointed Mukhya Sevika Get Appointment Letters in Santkabirnagar
X

32 Newly Appointed Mukhya Sevika Get Appointment Letters in Santkabirnagar (image from Social Media)

Sant Kabir Nagar-उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया के अंतर्गत जनपद संतकबीरनगर की 32 नवचयनित मुख्य सेविकाओं को आज नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। यह नियुक्ति पत्र लखनऊ स्थित लोक भवन से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वितरित किए गए, जिसका सीधा प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया।

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में मेहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी, धनघटा विधायक गणेश चंद्र चौहान, ब्लॉक प्रमुख हैसर बाजार कालिंदी चौहान, मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सत्येंद्र सिंह, सीडीपीओ गरिमा पांडेय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

महिलाओं की जिम्मेदारी का मिला सम्मान

मेहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पारदर्शी प्रक्रिया से यह नियुक्तियां हुई हैं। उन्होंने कहा कि “आंगनबाड़ी बहनें कुपोषित बच्चों और गर्भवती महिलाओं की देखभाल एक मां की तरह करती हैं, साथ ही शासन-प्रशासन द्वारा सौंपे गए अन्य कार्य भी जिम्मेदारी से निभाती हैं।”

धनघटा विधायक गणेश चंद्र चौहान ने भी सभी चयनित मुख्य सेविकाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने दायित्व का निर्वहन ईमानदारी और लगन से करें।

महिलाओं के सशक्तिकरण की ओर कदम

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने कहा कि नवचयनित मुख्य सेविकाएं शासन की योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने में अहम भूमिका निभाएंगी। उन्होंने कहा कि ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा ही सफलता की कुंजी है।

जिले में महिलाओं का बढ़ा मान

कार्यक्रम के दौरान माहौल उत्साहपूर्ण रहा। चयनित मुख्य सेविकाओं ने भी सरकार और जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया और अपनी सेवाओं को पूरी निष्ठा के साथ देने का संकल्प लिया।

1 / 3
Your Score0/ 3
Ramkrishna Vajpei

Ramkrishna Vajpei

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!