Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 187 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिंचाई विभाग के विभिन्न पदों पर चयनित सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनसे ईमानदारी, निष्ठा, पारदर्शिता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

Newstrack Desk
Published on: 3 Aug 2025 4:00 PM IST
Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 187 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए
X

CM Pushkar Singh Dhami

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए सिंचाई विभाग के विभिन्न पदों पर चयनित 144 अभ्यर्थियों एवं उत्तराखंड परिवहन निगम में मृतक आश्रित कोटे के अंतर्गत 43 पात्र आश्रितों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस प्रकार मुख्यमंत्री ने कुल 187 चयनित अभ्यर्थियों एवं आश्रितों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनसे ईमानदारी, निष्ठा, पारदर्शिता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने लंबे समय से लंबित दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को भी नियुक्तियां देकर उनके हित में ऐतिहासिक कार्य किया है। पिछले वर्ष 150 आश्रितों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए थे और आज शेष 43 पात्र आश्रितों को भी नियुक्ति मिल गई है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार के प्रयासों से उत्तराखंड परिवहन निगम ने वर्ष 2024 में रिकॉर्ड 56 करोड़ रुपये से अधिक का लाभ अर्जित किया है। उन्होंने कहा कि पहले राज्य में भर्तियों में पक्षपात, धांधली और भ्रष्टाचार व्याप्त था। लेकिन अब राज्य सरकार ने देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया है, जिससे भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी और मेरिट आधारित हो गई है।मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि पिछले साढ़े तीन वर्षों में प्रदेश के 23,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां मिली हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है और अब भ्रष्टाचार के मामलों में किसी को बख्शा नहीं जाता।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वदेशी अपनाओ’ आह्वान का समर्थन करते हुए प्रदेशवासियों से स्वदेशी एवं स्थानीय उत्पादों के उपयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंचाई विभाग में चयनित अभ्यर्थी न केवल परियोजनाओं के नक्शे और डिज़ाइन तैयार करेंगे, बल्कि राज्य के सिंचाई क्षेत्र के विकास की नींव भी रखेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि चयनित अभ्यर्थी किसानों के खेतों तक जल पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि कई

अभ्यर्थी राज्य आंदोलनकारी क्षैतिज आरक्षण कोटे के अंतर्गत चयनित हुए हैं, जो गर्व का विषय हैकैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में 23 हज़ार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियों में स्थान मिला है, जिससे राज्य में बेरोजगारी दर में गिरावट आई है।उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग की यह नई नियुक्तियाँ विभाग को और अधिक सक्षम बनाएंगी और राज्य के विकास को गति देंगी।कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, विधायक श्री खजान दास, श्रीमती सविता कपूर, सचिव श्री युगल किशोर पंत, अपर सचिव श्रीमती रीना जोशी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

1 / 8
Your Score0/ 8
Shalini Rai

Shalini Rai

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!