Shravasti News: रेड कास दिवस पर 26 दिव्यांगों को मिले कृतिम उपकरण,रक्त दान शिविर का डीएम ने फीता काट कर किया उद्घाटन

Shravasti News: श्रावस्ती में रेडक्रॉस दिवस पर जिला शाखा की ओर से वृहस्पतिवार को रेडक्रॉस दिवस मनाया गया।

Radheshyam Mishra
Published on: 8 May 2025 10:11 PM IST
Shravasti News
X

26 Divyangs got artificial equipment on Red Cross Day DM inaugurated blood donation camp (Social Media)

Shravasti News : श्रावस्ती में रेडक्रॉस दिवस पर जिला शाखा की ओर से वृहस्पतिवार को रेडक्रॉस दिवस मनाया गया। इस मौके पर रेडक्रॉस अध्यक्ष डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने जिला दिव्यांग पोषण पुनर्वास केंद्र में रक्तदान शिविर का फीता काटकर कर शुभारम्भ किया।

दिव्यांगों को सहायक उपकरण भी प्रदान किए

इस मौके पर डीएम ने 26 जरूरतमंद दिव्यांगों को सहायक उपकरण भी प्रदान किए। शिविर में डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने कहा कि श्रावस्ती रेडक्रॉस शाखा की ओर से सामाजिक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर कार्य किया जा रहा है। इनमें विभिन्न आपदाओं, टीवी मुक्त अभियान, दिव्यांग जनों व वृद्ध जनों की सहायता के क्षेत्र में किया जा रहा कार्य सराहनीय है। इस दौरान सचिव अरुण कुमार मिश्र ने कहा कि रेडक्रॉस दिवस विश्व में शान्ति के क्षेत्र में पहले नोबेल पुरस्कार विजेता जीन हेनरी ड्यूनेट के जन्म दिवस आठ मई को मनाया जाता है।

26 जरूरतमंद दिव्यांगों को कृत्रिम उपकरण वितरित किया

इस दौरान रेडक्रॉस शाखा ने रक्तदान करने के साथ ही 26 जरूरतमंद दिव्यांगों को कृत्रिम उपकरण वितरित किया। उन्होंने बताया कि रेडक्रॉस शीघ्र ही एल्मिको के सहयोग से दिव्यांग जनों को 50 लाख के सहायक उपकरण वितरित करेगी। रेडक्रास दिवस पर कार्यकर्ताओं ने 12 यूनिट रक्तदान किया गया।

इस मौके पर रेडक्रॉस के पैटर्न सदस्य शैलेन्द्र त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष रवि मिश्र, प्रबंध समिति सदस्य राहुल पाठक, बलविंदर सिंह, आपदा मित्र विवेक श्रीवास्तव, ब्लड बैंक संयोजक प्रियंका शुक्ला, अरविंद पाठक, वामिक सउद, हितेश सिंह समेत एक दर्जन लोगों ने रक्तदान किए ।

1 / 2
Your Score0/ 2
Ragini Sinha

Ragini Sinha

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!