Sitapur News: ये क्या... जेल में दुष्कर्म आरोपी की अचानक रहस्यमयी मौत! जानें पूरा मामला

Sitapur News: यूपी के सीतापुर जिले के कारागार में एक विचाराधीन कैदी की रविवार रात 12 बजे संदिग्ध हालात में मृत्यु से अफरातफरी मच गई। आखिर क्या है मामला ...

Priya Singh Bisen
Published on: 29 Sept 2025 3:27 PM IST
Sitapur News
X

Sitapur News (photo: social media)

Sitapur News: यूपी के सीतापुर स्थित जिला कारागार में एक विचाराधीन कैदी की रविवार रात 12 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान उमेश, विजय का पुत्र, निवासी भेलावा थाना तालगांव के रूप में हुई है। उमेश को तालगांव पुलिस ने 27 सितंबर की शाम जेल में प्रवेश कराया था। उस पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम संबंध था।

इस कारण दर्ज हुआ था मामला

युवती ने विवाह से मना करने पर केस दाखिल किया था। जेल अधीक्षक सुरेश सिंह के अनुसार, उमेश ने जेल में आने के कुछ घंटे बाद सांस लेने में कठिनाई और गले में छाले की समस्या सामने आयी। डॉक्टरों ने तुरंत उसे प्राथमिक उपचार प्रदान किया। इसके बाद उसे जेल के अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां इलाज हुआ, जिसके बाद कैदी को आराम मिला।

रविवार रात 11 बजे के बाद कैदी को अचानक सांस लेने में समस्या हुई तो इस बात की जानकारी अन्य कैदी ने पुलिस को दी। जेल के डॉक्टर ने उसे देखा, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उसका चेकअप किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जेल में आने के समय उसका वजन केवल 26 किलो था। उन्होंने कहा कि उमेश की मौत की स्थिति पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी।

परिजन बोले- पुलिस की पिटाई से हुई मौत

मौत के बाद मृतक के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उमेश की मौत पुलिस की पिटाई से हुई है। उनका कहना है कि गिरफ्तारी के बाद से ही उसे शारीरिक प्रताड़ना दी गई।

1 / 5
Your Score0/ 5
Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen

Mail ID - [email protected]

Content Writer

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!