Sultanpur News: सीएम योगी पर विवादित बयान देने वाले CMS डॉक्टर भास्कर सस्पेंड

Sultanpur News: सीएम योगी पर विवादित बयान के बाद बिरसिंहपुर अस्पताल के CMS डॉक्टर भास्कर प्रसाद निलंबित, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Taaquweem Fatma
Published on: 27 Oct 2025 12:56 PM IST (Updated on: 27 Oct 2025 1:29 PM IST)
Sultanpur News: सीएम योगी पर विवादित बयान देने वाले CMS डॉक्टर भास्कर सस्पेंड
X

सस्पेंडेड CMS डॉ भास्कर  (photo: social media )

Sultanpur News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ विवादित बयान देना बिरसिंहपुर संयुक्त अस्पताल के प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) डॉक्टर भास्कर प्रसाद को भारी पड़ गया। शासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डॉक्टर भास्कर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) आईएएस अमित कुमार घोष ने डॉक्टर भास्कर के वायरल वीडियो को गंभीर आचरण मानते हुए यह कदम उठाया। वीडियो में डॉक्टर भास्कर आम आदमी पार्टी के धरना-प्रदर्शन के दौरान कथित रूप से “अर्थी निकालनी है तो सरकार की और मुख्यमंत्री योगी की निकालो” जैसे शब्द कहते हुए दिखाई दे रहे थे।

डॉक्टर भास्कर के बयान ने राजनीतिक हलकों में हलचल

यह मामला बिरसिंहपुर संयुक्त अस्पताल की जर्जर स्थिति और बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन से जुड़ा है। प्रदर्शन के दौरान डॉक्टर भास्कर के बयान ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी थी।

विवाद बढ़ने के बाद शासन ने पूरे मामले का संज्ञान लिया और सख्त कार्रवाई करते हुए डॉक्टर भास्कर को तत्काल निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है, वहीं जिले के अन्य अस्पतालों के प्रभारी भी सतर्क हो गए हैं।



पूरे प्रकरण की विभागीय जांच

सूत्रों के अनुसार, निलंबन अवधि में डॉक्टर भास्कर का मुख्यालय सुल्तानपुर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय को बनाया गया है। साथ ही पूरे प्रकरण की विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं।

स्थानीय स्तर पर यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि सरकारी पद पर रहते हुए किसी अधिकारी द्वारा इस तरह का राजनीतिक बयान देना सेवा नियमों का उल्लंघन माना जाता है। प्रशासन अब इस प्रकरण को उदाहरण के रूप में पेश कर रहा है ताकि भविष्य में कोई अधिकारी ऐसी गलती दोहराने की हिम्मत न करे।

1 / 1
Your Score0/ 1
Monika

Monika

Mail ID - [email protected]

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!