Unnao News: माता अहिल्या बाई होल्कर भारतीय नारी के साहस , पराक्रम और समपर्ण की प्रतिमूर्ति हैं - अर्चना मिश्रा

Unnao News: अर्चना मिश्रा ने बताया माता अहिल्या बाई होल्कर भारतीय नारी के साहस , पराक्रम और समपर्ण की प्रतिमूर्ति हैं।

Shaban Malik
Published on: 18 May 2025 6:28 PM IST
Unnao News: माता अहिल्या बाई होल्कर भारतीय नारी के साहस , पराक्रम और समपर्ण की प्रतिमूर्ति हैं - अर्चना मिश्रा
X

Unnao News

Unnao News: भाजपा ने माता अहिल्या बाई सहित हमारी सभी वीरांगना मातृशक्तियों को सम्मान दिलाने का काम किया - अनुराग अवस्थीमाता अहिल्या बाई की स्मृति में होने वाले आगामी कार्यक्रमों से हम उनके व्यक्तित्व को जन जन तक पहुचाने का काम करेंगे - अनुराग अवस्थी अहिल्या बाई जी ने जन सेवा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया - अर्चना मिश्रानारी उत्थान के लिए माता अहिल्या बाई जी के द्वारा किये गए प्रयासों को हम नमन करते हैं - अर्चना मिश्राभाजपा जिला कार्यालय में पुण्यश्लोक रानी अहिल्या बाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान जिला-कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री/जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा सम्मिलित हुईं।

अर्चना मिश्रा ने बताया माता अहिल्या बाई होल्कर भारतीय नारी के साहस , पराक्रम और समपर्ण की प्रतिमूर्ति हैं।अहिल्या बाई जी ने जन सेवा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। विपरीत से विपरीत परिस्थितियों का भी दृढ़ता से सामना करते हुए नारी उत्थान के लिए माता अहिल्या बाई जी के द्वारा किये गए प्रयासों को हम नमन करते हैं।अनुराग अवस्थी ने कहा भाजपा ने माता अहिल्या बाई सहित हमारी सभी वीरांगना मातृशक्तियों को सम्मान दिलाने का काम किया । माता अहिल्या बाई की स्मृति में होने वाले आगामी कार्यक्रमों से हम उनके व्यक्तित्व को जन जन तक पहुचाने का काम करेंगे।भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर और भाजपा प्रेरणा पुंज डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर हुआ। बैठक का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

कार्यक्रम का संचालन अभियान संयोजक जिला महामंत्री प्रवीण सिंह नूतन ने कियाकार्यक्रम में जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा , क्षेत्रीय मंत्री दिलीप यादव, जिलाध्यक्ष भाजपा अनुराग अवस्थी, क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा भगवती रावत, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह "नूतन", आशीष बाजपेयी "अटल", जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा साधना दीक्षित, वेणु रंजन भदौरिया सहित जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।भाजपा कार्यालय उन्नाव में ही पुण्यश्लोक रानी अहिल्या बाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान की पत्रकार वार्ता संयुक्त रूप से जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा और जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने की।पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया पूरे जिले में शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसाहर रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान 21से 31 मई' 2025 तक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

माता अहिल्या बाई होलकर की 300 वीं जयंती 31 मई को मनाई जाएगी उन्होंने समाज के लिए कार्य किया है। भारतीय सनातन संस्कृति की पुनर्स्थापना की अग्रदूत थीं। उन्होंने विदेशी आक्रांताओं के कालखंड में जिस साहस, भक्ति और समर्पण से काशी से लेकर रामेश्वरम् तक तीर्थस्थलों का पुनरुद्धार कराया, वह भारतीय इतिहास का अद्वितीय अध्याय है। अहिल्याबाई ने “धर्मों रक्षति रक्षितः” के वैदिक उद्घोष को न केवल जिया, बल्कि उसे मूर्त रूप भी दिया। जब देश विदेशी आक्रांताओं से त्रस्त था, मंदिर विध्वंस किए जा रहे थे, तब अहिल्याबाई ने बिना भय के, बिना किसी राजनीतिक समर्थन के, उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक सनातन धर्म की पुनर्स्थापना का विराट कार्य अपने हाथों में लिया था, आज हमें उनके जीवन से सद्प्रेरणा लेकर देश और सनातन संस्कृति के गौरव की पुनर्स्थापना के लिए पूरे मनोयोग से समर्पित हो जाना चाहिए।भाजपा लोगों तक पहुंच कर उनके द्वारा किए गए कार्यों को बताएगी। जिले में 21 मई को जिला गोष्ठी आयोजित होगी जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह होंगे।

महिला मोर्चा द्वारामहिला सशक्तीकरण के लिए दौड़ आयोजित की जाएगी। नदियों के घाटों पर स्वच्छता एवं घाटों से साथ जुड़े लोगों को साथ रानी अहिल्याबाई होल्कर जी को श्रद्धांजलि का क्रायक्रम एवं उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा घाटों के लिए कार्यों को बताया जाएगा। विधानसभा और ब्लाक स्तर पर तथा जिला पंचायत प्रतिनिधियों का जिला पंचायत स्तर पर कार्यक्रम आयोजित होगा। जिला केन्द्रों पर रानी अहिल्याबाई के जीवन पर आधारित प्रदर्शनियों का आयोजन होगा।पत्रकार वार्ता में जिला मीडिया प्रभारी समीर शुक्ला दीपांकर मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Shalini singh

Shalini singh

Next Story