TRENDING TAGS :
Unnao News: साक्षी महाराज का तीखा हमला, बोले- सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत मांगने वालों को रायफल पर बैठाकर भेज देना चाहिए पाकिस्तान
Unnao News: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे जाने पर साक्षी महाराज ने यह तीखा पलटवार किया। जो सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत मांगते हैं, उन्हें रायफल पर बैठाकर पाकिस्तान भेज देना चाहिए।
Sakshi Maharaj (photo: social media )
Unnao News: उन्नाव से भाजपा के फायरब्रांड सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर अपने तीखे बयानों से सियासी तापमान बढ़ा दिया है। शनिवार शाम लगभग 5 बजे साक्षी महाराज उन्नाव स्थित अपने आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे जाने पर साक्षी महाराज ने यह तीखा पलटवार किया। जो सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत मांगते हैं, उन्हें रायफल पर बैठाकर पाकिस्तान भेज देना चाहिए। अगर हमारी सेना पर भरोसा नहीं है, तो उन्हें शर्म आनी चाहिए। 28 जवानों की निर्मम हत्या के बाद भी ये लोग सबूत मांगते हैं। ऐसे लोगों का DNA टेस्ट होना चाहिए।
इतना ही नहीं, साक्षी महाराज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी जमकर हमला बोला। राहुल गांधी द्वारा जातीय जनगणना को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने पीएम मोदी को अपराजेय बताया। राहुल गांधी की तुलना राजा भोज से नहीं हो सकती। वो तो राजनीति के गंगू तेली हैं। 56 इंच का सीना रखने वाला प्रधानमंत्री है मोदी, जिसे कोई झुका नहीं सकता। राहुल गांधी बेचारे राजनीति में पप्पू हैं, उन्हें कुछ समझ नहीं आता।
साक्षी महाराज हमेशा सुर्खियों में
साक्षी महाराज के यह बयान ऐसे समय आए हैं जब देश की राजनीति में विपक्ष लगातार सरकार को घेरे हुए है लेकिन साक्षी महाराज ने अपने अंदाज़ में दो टूक जवाब दे दिया है। सर्जिकल स्ट्राइक हो या जातीय जनगणना, साक्षी महाराज अपने बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। अब देखना होगा कांग्रेस इस पर क्या प्रतिक्रिया देती है।
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge