TRENDING TAGS :
UP RERA की अयोध्या, नोएडा सहित 6 शहरों में 176.28 करोड़ की परियोजनाओं को हरी झंडी
UP RERA News: यूपी रेरा की 186वीं बैठक में 6 नई रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इन 6 परियोजनाओं में कुल 176.28 करोड़ का निवेश होगा।
UP RERA News: उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (UP RERA) ने राज्य में रियल एस्टेट क्षेत्र को पारदर्शी, जवाबदेह और संगठित बनाने की प्रतिबद्धता दिखाई है। प्राधिकरण की 186वीं बैठक की अध्यक्षता यूपी रेरा के अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने की है। उसमें 6 नई रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इस बैठक में अधिकारियों और विशेषज्ञों ने भाग लिया। इन 6 परियोजनाओं में कुल 176.28 करोड़ का निवेश होगा, जिससे आवास और वाणिज्यिक ढांचे के विकास को नई गति मिलेगी।
विभिन्न क्षेत्रों में परियोजनाओं का विस्तार
इनके माध्यम से कुल 501 नई इकाइयाँ, जिनमें फ्लैट्स और दुकानें (शॉप्स) शामिल हैं, बनाई जाएंगी, जो निवेशकों और घर खरीदारों दोनों के लिए विश्वास को सुदृढ़ करेंगी। मंजूर की गई परियोजनाएं प्रदेश के विविध शहरों में फैली हुई हैं। जिनमें अयोध्या, नोएडा, झांसी, मुरादाबाद, लखनऊ और प्रयागराज शामिल हैं। रियल एस्टेट विकास केवल महानगरों तक सीमित नहीं है। वह अयोध्या और झांसी जैसे तेजी से उभरते शहरों में भी सक्रिय रूप से बढ़ रहा है। इससे राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में संतुलित और आर्थिक विकास को बल मिलेगा। इन परियोजनाओं के अंतर्गत बनने वाली 501 नई इकाइयां प्रदेश में आवास आपूर्ति को सुदृढ़ करेंगी और मध्यम एवं किफायती आवास की मांग को पूरा करने में सहायक होंगी।
छह परियोजनाओं में इतना निवेश
इन परियोजनाओं में होने वाला 176.28 करोड़ का निवेश न केवल निर्माण क्षेत्र में, बल्कि सीमेंट, स्टील, पेंट, फर्नीचर, इलेक्ट्रिकल्स, टाइल्स और वित्तीय सेवाओं जैसे सहायक उद्योगों में भी रोज़गार और व्यावसायिक अवसरों को बढ़ावा देगा। इस अवसर पर यूपी रेरा के अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने कहा कि रेरा की पारदर्शी और सख्त अनुमोदन प्रक्रिया यह सुनिश्चित करती है कि हर परियोजना निर्धारित मानकों का पालन करे। छह नई परियोजनाओं को दी गई मंजूरी यह संकेत है कि उत्तर प्रदेश का रियल एस्टेट क्षेत्र स्थिरता और विश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। 176 करोड़ से अधिक के निवेश से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आवासीय और वाणिज्यिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!



