TRENDING TAGS :
UP Me Aaj Ke Mausam ki Khabar: यूपी में आज तमाम स्थानों पर बारिश की है संभावना, आंधी भी आएगी, घर से निकलने से पहले जानें अपने शहर का हाल
UP Me Aaj Ke Mausam Ka Haal: कई शहरों में होगी गरज चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने की भी है संभावना। उमस भरी गर्मी से फिलहाल निजात मिलने के आसार नहीं है।
Mausam News (Social Media)
UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में आज पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं कहीं गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। कुछ स्थानों पर आंधी पर आ सकती है। कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की भी संभावना है। इसके अलावा गर्मी से राहत की संभावना अभी दिखायी नहीं दे रही है तापमान में दो से तीन डिग्री वृद्धि होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में फिलहाल किसी बड़े परिवर्तन की संभावना नहीं है। पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे कम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस अयोध्या में रहा है जबकि सबसे अधिक तापमान झांसी में 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
अगले 24 घंटों में बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, कुशीनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, गोरखपुर देवरिया में अनेक स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली पीलीभीत लखीमपुर, बहराइच श्रावस्ती गोंडा, अयोध्या अमेठी सुल्तानपुर अम्बेडकर नगर आजमगढ़ मऊ बलिया गाजीपुर जौनपुर प्रतापगढ़ फतेहपुर हमीरपुर महोबा बांदा चित्रकूट कौशाम्बी प्रयागराज, संत रविदास नगर, वाराणसी चंदौली मिर्जापुर सोनभद्र में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश पर दक्षिण हरियाणा और आसपास के इलाकों में हवा का दबाव बना हुआ है। पिछले 24 घंटों के पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं कहीं पर हल्की से मध्यम वर्षा/गरज के साथ बौछारें पड़ीं तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा दर्ज की गयी।
पिछले 24 घंटे के दौरान निचलौल (गोरखपुर)-3, गोरखपुर (गोरखपुर), महराजगंज (महराजगंज) एवं बस्ती-2 मिमी प्रत्येक जिले में बारिश हुई |
गुरुवार को दिन के तापमानों में राज्य के प्रयागराज (प्रयागराज, फतेहपुर, कौशाम्बी, प्रतापगढ़), कानपुर (औरैया, इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर, कानपुर देहात), मुरादाबाद (बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल), झाँसी (जालौन, झाँसी, ललितपुर), मेरठ (बागपत, बुलंदशहर, गौतम बुद्ध बुद्ध नगर, गाज़ियाबाद, मेरठ, हापुढ़) एवं आगरा (आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा) मंडलों में उल्लेखनीय गिरावट हुई।
गोरखपुर (देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज), अयोध्या (अम्बेडकर नगर, बाराबंकी, अयोध्या, सुल्तानपुर, अमेठी), लखनऊ (हरदोई, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, उन्नाव), एवं बरेली (बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर) मण्डलों में तापमान में काफी गिरावट हुई तथा शेष मंडलों में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं हुआ।
दिन के तापमान राज्य के वाराणसी एवं झाँसी मण्डलों को छोड़कर शेष मण्डलों में सामान्य से उल्लेखनीय कम (सामान्य तापमान से विचलन 5.0 डिग्री सेल्सियस से कम) रहे । वाराणसी (वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर) एवं झाँसी (जालौन, झाँसी, ललितपुर) मंडलों में दिन के तापमान सामान्य से काफी
कम (सामान्य तापमान से विचलन 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस) रहे। गुरुवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस झाँसी में दर्ज किया गया।
पिछले 24 घंटों के दौरान रात्रि के तापमानों में राज्य के झाँसी (जालौन, झाँसी, ललितपुर) एवं आगरा (आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा) मण्डलों में उल्लेखनीय गिरावट हुई: प्रयागराज (प्रयागराज, फतेहपुर, कौशाम्बी, प्रतापगढ़), कानपुर (औरैया, इटावा, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर, कानपुर देहात), लखनऊ (हरदोई, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, उन्नाव), बरेली (बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर), एवं मेरठ (बागपत, बुलंदशहर, गोतम बुद्ध नगर, गाज़ियाबाद, मेरठ, हापुढ़) मंडलों में काफी गिरावट हुई तथा शेष मण्डलों में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं हुआ। रात्रि के तापमान राज्य के सभी मण्डलों में में सामान्य (सामान्य तापमान से विचलन 1.5 डिग्री सेल्सियस से 1.5 डिग्री सेल्सियस) रहे ।
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge