Uttar Pradesh Ka Mausam: अरे बाप रे..., सूरज देव बरसाएंगे आग, झुलसाने वाली गरमी करेगी बेहाल, जानिये मौसम का हाल

Uttar Pradesh Ka Mausam: यूपी में दूर दूर तक बारिश का नामोनिशान नहीं है। आज और कल मौसम सूखा रहेगा। सूरज की आग बरसती रहेगी। दिन में बहुत जरूरी होने पर ही घर से निकलें।

Ramkrishna Vajpei
Published on: 10 Jun 2025 3:00 AM IST (Updated on: 10 Jun 2025 3:01 AM IST)
UP Weather Update
X

UP Weather Update News (Social Media)  

Uttar Pradesh Mausam: मौसम विभाग का अनुमान है कि फिलहाल दो दिन यानी आज और कल गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। उत्तर प्रदेश में 9 जून को भीषण गर्मी का प्रकोप रहा जिससे लोग पसीने से तरबतर होते हैं। ऊपर से सूरज की आग बरसती रही। गर्मी के चलते लू लगने जी मिचलाने चक्कर आने जैसी परेशानी से बेहाल लोग अस्पताल भागते नजर आए। अस्पतालों और डाक्टरों के यहां ऐसे मरीजों की भीड़ रही। आज दस जून को भी गरमी से राहत मिलने का कोई आसार नहीं है बल्कि तापमान और बढ़ने के आसार हैं। नौ जून को अधिकतम तापमान लखनऊ में 42 डिग्री (+2.3) व न्यूनतम तापमान 29.4 (+2.8) डिग्री रहा। आर्द्रता अधिकतम 60 प्रतिशत व न्यूनतम 36 प्रतिशत रही। 10 जून को भी आसमान साफ रहेगा। धूल भरी आंधी चल सकती है। कुछ जगहों पर लू चल सकती है। सूबे में तापमान 42 व 30 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

सूबे के पूर्वी और पश्चिमी संभाग में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, और कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर गया है। रविवार को दर्ज किए गए आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ।

प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान का हाल:

राज्य के कई शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज किया गया, जो गर्मी की भयावहता को दर्शाता है:

सबसे अधिक तापमान:

झांसी में 45.9 डिग्री सेल्सियस, आगरा ताज: 45.9 डिग्री सेल्सियस, कानपुर (आईएएफ): 44.4 डिग्री सेल्सियस, वाराणसी बी.एच.यू.: 43.8 डिग्री सेल्सियस, प्रयागराज: 43.8 डिग्री सेल्सियस, इटावा: 43.7 डिग्री सेल्सियस, कानपुर (शहर): 42.9 डिग्री सेल्सियस, सुल्तानपुर: 43.0 डिग्री सेल्सियस, गाज़ीपुर: 43.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

अन्य प्रमुख शहरों का हाल

हरदोई (ओबी): 42.0 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर: 41.8 डिग्री सेल्सियस, वाराणसी एपी: 42.4 डिग्री सेल्सियस, बलिया: 42.0 डिग्री सेल्सियस, चुर्क: 41.6 डिग्री सेल्सियस, बहराईच: 42.0 डिग्री सेल्सियस, अयोध्या: 41.0 डिग्री सेल्सियस, फुरसतगंज: 42.1 डिग्री सेल्सियस, बस्ती: 42.0 डिग्री सेल्सियस, मेरठ: 42.0 डिग्री सेल्सियस, अलीगढ़: 42.4 डिग्री सेल्सियस, बाराबंकी: 41.0 डिग्री सेल्सियस, मुरादाबाद: 40.0 डिग्री सेल्सियस, नजीबाबाद: 40.5 डिग्री सेल्सियस, मुजफ्फरनगर: 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

न्यूनतम तापमान और उनमें बदलाव:

न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे रातों में भी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। सबसे अधिक न्यूनतम तापमान झांसी: 31.3 डिग्री सेल्सियस (+2.2), कानपुर (आईएएफ): 31.0 डिग्री सेल्सियस (-), अलीगढ़: 30.8 डिग्री सेल्सियस (+4.4), प्रयागराज: 30.3 डिग्री सेल्सियस (+2.3), फतेहगढ़: 30.0 डिग्री सेल्सियस (+5.8) का अंतर दिखा।

न्यूनतम तापमान में सबसे बड़ी वृद्धि: फतेहगढ़: +5.8 डिग्री सेल्सियस, गाज़ीपुर: +4.2 डिग्री सेल्सियस, मुजफ्फरनगर: +4.0 डिग्री सेल्सियस, नजीबाबाद: +3.6 डिग्री सेल्सियस, अलीगढ़: +4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सबसे कम न्यूनतम तापमान:

बाराबंकी: 27.5 डिग्री सेल्सियस (+1.5), नजीबाबाद: 27.5 डिग्री सेल्सियस (+3.6), मेरठ: 26.1 डिग्री सेल्सियस (+0.8)

अधिकतम तापमान में बदलाव:

अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान में भी वृद्धि हुई है, जो बढ़ती गर्मी की ओर इशारा करता है।

सबसे अधिक वृद्धि:

आगरा ताज: +4.8 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर: +4.4 डिग्री सेल्सियस, बहराईच: +4.3 डिग्री सेल्सियस, मेरठ: +4.2 डिग्री सेल्सियस, सुल्तानपुर: +4.1 डिग्री सेल्सियस में हुई।

आगामी दिनों में लू की संभावना: मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों में यानी 10 और 11 जून को प्रदेश के कई हिस्सों में लू (हीटवेव) चलने की संभावना है। जिस तरह से तापमान बढ़ रहा है, यह स्थिति स्वास्थ्य के लिए बेहद गंभीर हो सकती है।

बूढ़े और बच्चे धूप में निकलने से बचें, खासकर दोपहर के समय। पर्याप्त मात्रा में पानी और अन्य तरल पदार्थों का सेवन करें। हल्के और ढीले कपड़े पहनें, तथा घर में रहने वाले बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।

1 / 6
Your Score0/ 6
Ramkrishna Vajpei

Ramkrishna Vajpei

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!