TRENDING TAGS :
इस दिन काशी के घाटों में दिखेगा साक्षात स्वर्ग! 4 या 5 नवंबर... कब है देव दिवाली? जानें शुभ मुहूर्त
Dev Diwali 2025: कुछ दिन बाद देव दिवाली पर काशी के गंगा घाटों पर भगवानों का स्वागत किया जाएगा। यहां जानें शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्त्व।
Dev Diwali 2025
Dev Diwali 2025: हिन्दू धर्म में देव दीपावली का बहुत ही खास महत्व होता है। यह कार्तिक मास के पूर्णिमा को बहुत ही धूमधाम और भव्य तरीके से मनाई जाती है। पंचांग के अनुसार इस साल देव दिवाली का पर्व 5 नवंबर 2025 कार्तिक पूर्णिमा को मनाया जाएगा। इस दिन भोलेनाथ की पूजा करने के साथ-साथ दीपदान करने का ख़ास महत्व होता है। श्रद्धालु गंगा जैसी पवित्र नदियों में स्नान कर भगवान शिव और विष्णु की पूजा-अर्चना करते हैं। साथ ही संध्याकाल में दीप दान और भव्य आरती की जाती है।
हिन्दू धर्म में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस साल देव दीपावली पर भद्रावास और शिववास जैसे कई मंगलकारी योग बन रहे हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन आस्था के साथ पूजा करने से आपको आपने मन मुताबिक फल प्राप्त होता है।
मुहूर्त: पंचांग के अनुसार 4 नवंबर 2025 को देर रात 10:36 पर कार्तिक पूर्णिमा शुरू हो जाएगी। वहीं, 05 नवंबर 2025 को शाम 06:48 पर कार्तिक पूर्णिमा तिथि का समापन होगा। उदया तिथि गणना से 05 नवंबर को ही कार्तिक पूर्णिमा मनाई जाएगी। देव दीपावली को पूजा और आरती का वक़्त संध्याकाल 05:15 मिनट से लेकर 07:50 तक है।
क्यों मनाई जाती है देव दीपावली?
पौराणिक कथाओं के अनुसार, सभी देवी देवता, ऋषि और मनुष्य त्रिपुरासुर राक्षस से परेशान थे। कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध कर देवताओं की रक्षा की थी। ऐसा भी कहा जाता है कि इस दिन काशी में देवी देवता साक्षात उतरते हैं और घाटों पर दिया जलाते हैं और देव दिवाली की अलौकिक दृश्य का दर्शन करते है। इसलिए इस दिन को देव दिवाली के नाम से जाना जाता है। इस दिन काशी के सभी घाटों पर लाखों दिए जलाएं जाते हैं जिससे दिव्यता का एहसास होता है। इस दिन को त्रिपुरोत्सव या त्रिपुरारी पूर्णिमा के रूप में भी जाना जाता है।
Disclaimer: यहां दी गयी जानकारी सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि Newstrack.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। इसीलिए किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!