TRENDING TAGS :
लखनऊ से वाराणसी तक... UP में कितने बजे होगा रावण दहन? जानें शुभ मुहूर्त
Ravan Dahan Muhurat 2025: उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में भी दशहरा के दिन होने वाले रावण दहन की तैयारियों जोरों-शोरों से चल रही हैं।
ravan dahan muhurat 2025
Ravan Dahan Muhurat 2025: देश में दशहरा का पर्व दो अक्टूबर 2025 (गुरूवार) को मनाया जाएगा। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। दशहरा का पावन पर्व धार्मिक ही नहीं बल्कि संस्कृति की दृष्टि से काफी अहम है। दशहरा के दिन रावण ही नहीं बल्कि उसके साथ कुंभकरण और मेघनाथ की पुतले भी जलाए जाते हैं। हिंदू पंचाग के अनुसार अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा पर्व मनाया जाता है।
हिंदू मान्यताओं के अनुसार इस दिन मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था। इसलिए इस दिन हर साल रावण दहन होता है। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में भी दशहरा के दिन होने वाले रावण दहन की तैयारियों जोरों-शोरों से चल रही हैं। आइए जानते हैं यूपी की राजधानी लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी सहित कई बडे़ शहरों में कितने बजे रावण दहन होगा।
भद्रा काल में नहीं होता रावण दहन
हिंदू शास्त्रों के अनुसार दशहरा के दिन रावण दहन प्रदोष काल में ही किया जाता है। इसके साथ रावण दहन के समय भद्रा काल का विशेष ध्यान रखा जाता है। भद्रा काल के समय रावण दहन नहीं किया जाता है। इस साल दशहरा के दिन प्रदोष काल सूर्यास्त सायं छह बजकर पांच मिनट पर होगा। जिसके बाद रावण दहन किया जाएगा।
लखनऊ में रावण दहन का समय
यूपी की राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां ऐशबाग रामलीला मैदान में भव्य रामलीला का आयोजन होता है। इसके साथ ही जनेश्वर मिश्र पार्क, राजाजीपुरम, सदर बाज़ार और झूलेलाल घाट पर भी दशहरा के दिन रावण दहन होता है। राजधानी लखनऊ में गुरूवार सायं छह बजकर पांच मिनट से लेकर सात बजकर 10 मिनट के बीच रावण दहन होगा।
वाराणसी, प्रयागराज, नोएडा में कितने बजे रावण दहन
इसके साथ ही भगवान महादेव की नगरी वाराणसी के मलदहिया, बरेका में होने वाली रामलीला मशहूर है। दशहरे पर बड़ी संख्या में लोग रामलीला देखने के लिए यहां आते हैं। इसके साथ ही कानपुर, आगरा, गोरखपुर और प्रयागराज समेत बड़े शहरों में दशहरा धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। यहां भी रावण दहन सायं छह बजकर पांच मिनट से लेकर सात बजकर 10 मिनट के बीच ही रावण दहन किया जाएगा। इसके साथ ही नोएडा में भी भव्य रामलीला का आयोजन होता है। नोएडा में सायं 6.05 बजे से लेकर सात बजे तक रावण दहन का शुभ मुहूर्त हैं।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!