Baghpat News: बागपत में यमुना के बढ़ते जलस्तर से दो मकान ढहे, लाखों का नुकसान

Baghpat News: बागपत में यमुना का जलस्तर बढ़ने से काठा गांव में दो मकान ढह गए। हादसे में 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ, गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

Paras Jain
Published on: 6 Sept 2025 8:10 PM IST
X

Baghpat News: बागपत जनपद में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने और पिछले कई दिनों से हो रही बारिश ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले काठा गांव में नदी का पानी घरों तक पहुंचने लगा है। इसी बीच, शनिवार को गांव में दो मकान अचानक ढह गए। हादसे में करीब 15 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान होने का अनुमान है। गनीमत यह रही कि हादसे के समय मकान खाली थे, जिसके चलते कोई जनहानि नहीं हुई।

नदी का पानी बढ़ने से भरभराकर गिर गए मकान

पीड़ित परिवारों में पवन और जयराम के मकान शामिल हैं। बताया जा रहा है कि पिछले चार दिनों से उनके मकानों की दीवारों में लगातार पानी रिस रहा था। नदी का पानी बढ़ने से मकानों की नींव कमजोर हो गई थी और करीब तीन फीट तक पानी दीवारों में समा गया था। परिवार के सदस्य स्थिति को देखते हुए मकान खाली करने की तैयारी कर ही रहे थे कि अचानक दोनों मकान भरभराकर गिर गए।

घटना के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों की मदद करने की गुहार लगाई है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बारिश और नदी के बढ़ते जलस्तर से गांव के कई अन्य मकान भी खतरे की जद में आ चुके हैं। यदि समय रहते प्रशासन ने जरूरी कदम नहीं उठाए, तो नुकसान और ज्यादा बढ़ सकता है।

घटना के बारे में पीड़ित परिवार के सदस्य सत्यम ने बताया कि दीवारों में चार दिनों से पानी रिस रहा था, जिससे मकान की नींव कमजोर हो गई। मकान गिरते समय परिवार के लोग बाहर थे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल, स्थानीय प्रशासन ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों तक पहुंचाई है और जांच शुरू कर दी है।

1 / 1
Your Score0/ 1
Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!