TRENDING TAGS :
लो भई... पूरी तरह से हिल गयी बांग्लादेश की 'यूनुस सरकार'! भारत विरोधी दो मंत्रियों का इस्तीफा तय...
Yunus government: बांग्लादेश की यूनुस सरकार ने महफूज आलम और आसिफ महमूद को हटाने का बड़ा निर्णय लिया है। दोनों मंत्री भारत विरोधी माने जाते हैं। उनका बर्ताव देखते हुए चुनाव से पहले हटाने का फैसला किया गया है, जो न्यूट्रल नहीं है। आखिर क्या है पूरा विवाद?
Yunus government (photo: social media)
Yunus government: भारत के खिलाफ बयान देने पर मुखर बांग्लादेश के 2 मंत्रियों का यूनुस सरकार के कैबिनेट से हटना लगभग तय हो गया है। अंतरिम सरकार के लीडर मोहम्मद यूनुस ने दोनों ही मंत्रियों से जल्द से जल्द इस्तीफा देने का आदेश दिया है। आपको बता दे, जिन मंत्रियों से इस्तीफा देने को कहा गया है, उनमें एक का नाम' महफूज आलम' और दूसरे का नाम 'आसिफ महमूद' है। बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद अंतरिम सरकार का गठन हुआ था। सरकार में शामिल मंत्रियों के लिए सलाहकार शब्द का इस्तेमाल किया गया।
रिपोर्ट के अनुस्सर, कुछ सलाहकार चुनाव के ऐलान तक वक़्त चाहते थे, लेकिन सरकार ने इन्हें पहले ही इस्तीफा देने का आदेश दे दिया है। ये दोनों ही मंत्री छात्र कोटे से कैबिनेट में शामिल किए गए थे।
जानें महफूज और आसिफ के बारे में
महफूज आलम को यूनुस का बेहद करीबी माना जाता है। छात्र आंदोलन से उजागर हुए महफूज अगस्त 2024 में यूनुस के सहायक के रूप में सामने आये। नवंबर 2024 में उन्हें कैबिनेट में शामिल किया गया। महफूज के पास जानकारी एवं प्रसारण मंत्रालय की जिम्मेदारी है। महफूज आलम भारत के खिलाफ मुखर रहे हैं। ढाका विश्वविद्यालय से अपनी पढ़ाई पूरी करने वाले महफूज को नाहिद इस्लाम की पार्टी में शामिल होने की जानकारी सामने आयी है।
आसिफ महमूद के बारे में बताएं तो उनके पास कैबिनेट में युवा एवं खेल मंत्रालय की जिम्मेदारी है। आसिफ छात्र आंदोलन से निकले है, जिसके कारण शेख हसीना का बांग्लादेश की कुर्सी गयी थी। आसिफ गाहे-बगाहे भारत का विरोध करता रहता है। हाल ही में आसिफ ने एक दावा किया था, जिसमें एक विवादित बयान में कहा था कि बांग्लादेश की सरकार ने भारत के साथ सभी परियोजना को रद्द कर दिया है। बाद... इसी के बाद आसिफ के इस दावे को खारिज करने के लिए यूनुस सरकार के विदेश मंत्री को सामने आने के लिए मजबूर होना पड़ा।
चुनाव से पहले दोनों पर तगड़ा एक्शन
बांग्लादेश में फरवरी 2026 में आम चुनाव होना है। चुनाव से पहले उन लोगों को हटाने की कवायद तेज़ी से चल रही है, जो न्यूट्रल नहीं हैं। इसी कड़ी में आसिफ और महफूज के खिलाफ एक्शन लिया गया है। आसिफ और महफूज भारत के साथ-साथ वहां की स्थानीय पार्टियों के खिलाफ भी मुखर है। बता दे, यूनुस की अंतरिम सरकार नहीं चाहती है कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की दिक्कतें पैदा हों। बांग्लादेश में आम चुनाव के माध्यम से नई सरकार का गठन किया जाएगा।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!