TRENDING TAGS :
यूरोपीय संघ के टैक्स प्लान से तिलमिलाया ड्रैगन, ई-कॉमर्स मार्केट को लगेगा झटका
EU tax plan: यूरोपीय संघ (ईयू) ने चीन की मुष्किलें और ज्यादा बढ़ा दी है। ईयू ने चीने के हर छोटे पार्सल पर हैंडलिंग शुल्क लगाने का प्रस्ताव रखा है।
EU-china
EU tax plan: अमेरिका और चीन के बीच इन दिनों ट्रेड वॉर छिड़ा हुआ है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर 145 प्रतिशत का रेसिप्रोकल टैक्स लगाया है। इस पर चीन बौखला उठा और उसने भी जवाब में उतना ही टैक्स अमेरिकी आयातित वस्तुओं पर लगा दिया। दुनिया की दो आर्थिक महाशक्तियों के बीच चल ट्रेड वॉर पर फिलहाल कुछ दिनों के लिए विराम लगा हुआ है। दोनों देश व्यापार को सुगम और सरल बनाने के लिए बातचीत कर रहे हैं। लेकिन इस ट्रेड वॉर में चीन के खिलौना उद्योग को भारी झटका लगा है।
तबाही के कगार पर ड्रैगन का उद्योग
ड्रैगन का उद्योग तबाही के कगार तक पहुंच गया है। कई कारखानों पर ताला लग चुका है। कर्मचारियों को वेतन देने के लिए भी कंपनियों के पास पैसे नहीं हैं। कंपनियां लगातार कर्मचारियों की छंटनी भी कर रही हैं। इसी बीच यूरोपीय संघ (ईयू) ने चीन की मुश्किलें और ज्यादा बढ़ा दी है। ईयू ने चीन के हर छोटे पार्सल पर हैंडलिंग शुल्क लगाने का प्रस्ताव रखा है। ईयू के इस प्रस्ताव से चीनी ई-कॉमर्स मार्केट को करारा झटका लग सकता है। उल्लेखनीय है कि यूरोपीय यूनियन मुख्य रूप से यूरोप महाद्वीप के तहत 27 देशों का एक राजनीतिक और आर्थिक मंच है। यूरोपीय यूनियन अपने सदस्य देशों के लिए समान आर्थिक, सुरक्षा नीतियों और सामाजिक नीतियों को नियंत्रित करता है।
ईयू के प्रस्ताव से बौखलाया चीन
यूरोपीय संघ के छोटे पार्सल पर हैंडलिंग शुल्क के प्रस्ताव से चीन की बौखलाहट बढ़ गयी है। चीन ने व्यापार के लिए यूरोपीय संघ से निष्पक्ष मैदान उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि चीन का यह मानना है कि समावेशी व्यापार वातावरण बनाना सभी पक्षों के हित में है। साथ ही कहा कि उम्मीद है कि यूरोपीय संघ खुला बाजार के प्रति प्रतिबद्धता दिखाएगा और चीनी कंपनियों के लिए पारदर्शी और गैर-भेदभावकारी व्यासायिक वातावरण भी उपलबध कराएगा।
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge