TRENDING TAGS :
India-Pakistan Ceasefire: झुक गया पाक, भारत-पाकिस्तान में युद्धविराम पर बनी सहमति, विदेश मंत्रालय ने की घोषणा
India-Pakistan Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अमेरिका की मध्यस्थता में हुई लंबी बातचीत के बाद भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं।
India-Pakistan Ceasefire Announced (Photo: Social Media)
India-Pakistan Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अमेरिका की मध्यस्थता में हुई लंबी बातचीत के बाद भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। ट्रम्प ने कहा, "मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि दोनों देश अब शांति की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।" इस फैसले को दक्षिण एशिया में तनाव कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। अमेरिकी प्रयासों से हुए इस समझौते को अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने भी सराहा है।
अमेरिकी प्रशासन ने भारत और पाकिस्तान के बीच पूर्ण और तत्काल संघर्षविराम पर सहमति को दोनों देशों की "सामान्य समझदारी और महान बुद्धिमत्ता" का परिणाम बताया है। अमेरिका ने इस फैसले के लिए दोनों देशों को बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि इससे सीमाओं पर शांति बहाल होगी तथा भविष्य में भी तनाव कम करने के लिए सकारात्मक पहल जारी रहेगी। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, मैं यह घोषणा करते हुए अत्यंत प्रसन्न हूं कि भारत और पाकिस्तान ने तत्काल संघर्षविराम पर सहमति जताई है। यह निर्णय दोनों देशों की परिपक्वता और समझदारी का परिचायक है।
वहीं, अमेरिका के विदेश मंत्री ने बताया कि पिछले 48 घंटों में उन्होंने और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भारत और पाकिस्तान के शीर्ष नेताओं से गहन बातचीत की। इस संवाद में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ, भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे।
विदेश मंत्रालय ने भी की घोषणा
विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने सीजफायर का ऐलान करते हुये कहा, भारत और पाकिस्तान के बीच गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने के लिए दोनों देशों के बीच सीधे तौर पर बातचीत हुई। आज दोपहर पाक DGMO ने बातचीत की पहल की, जिसके बाद चर्चा हुई और सहमति बनी। किसी अन्य मुद्दे पर किसी अन्य स्थान पर बातचीत करने का कोई निर्णय नहीं हुआ है।
उन्होंने आगे कहा, पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक ने आज दोपहर 15:35 बजे भारतीय DGMO को फोन किया। उनके बीच सहमति बनी कि दोनों पक्ष भारतीय मानक समयानुसार 17:00 बजे से जमीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे। आज दोनों पक्षों को इस सहमति को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। सैन्य संचालन महानिदेशक 12 मई को 12:00 बजे फिर से बात करेंगे।
विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने कहा, पाकिस्तान की ओर से भारत से संपर्क करने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सहमति बन गई है। इसमें कोई पूर्व-शर्त या बाद की शर्तें नहीं हैं। सिंधु जल संधि स्थगित है। और अन्य सभी उपाय स्थगित हैं। आतंकवाद पर भारत की स्थिति वही है।
भारत आतंकवाद के खिलाफ लगातार दृढ़ और अडिग, बोले- विदेश मंत्री
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ट्वीट करते हुए लिखा, भारत और पाकिस्तान के बीच आज गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनी है। भारत ने सभी रूपों और अभिव्यक्तियों में आतंकवाद के खिलाफ लगातार दृढ़ और अडिग रुख बनाए रखा है। भारत ऐसा करना जारी रखेगा।
पाक के डिप्टी-पीएम ने भी की घोषणा
पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री ईशाक डार ने सीजफायर की घोषणा करते हुये कहा कि पाकिस्तान और भारत ने तत्काल प्रभाव से युद्ध विराम पर सहमति जताई है। पाकिस्तान ने हमेशा अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किया है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!