मुस्कान के पीछे छिपा होता है गहरा दर्द! इस मूलांक की लड़कियां करती हैं सबका भला, मगर खुद रह जाती हैं तन्हा

Numerology: मूलांक 2 वाली लड़कियां शांति, संवेदनशीलता और गहराई से भरी होती हैं, जो अपनी खूबसूरती और भावनात्मक ताकत से सबको आकर्षित करती हैं।

Akriti Pandey
Published on: 19 Oct 2025 12:21 PM IST (Updated on: 19 Oct 2025 12:22 PM IST)
Numerology, mulank 2 personality, moolank 2
X

Numerology

Numerology: जिन लड़कियों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11 या 20 तारीख को होता है, उनका मूलांक 2 माना जाता है। अंक ज्योतिष में मूलांक 2 चंद्रमा से जुड़ा होता है। चंद्रमा की तरह इन लड़कियों का स्वभाव भी शांत, सौम्य और शीतल होता है। इनके व्यक्तित्व में एक विशेष आकर्षण होता है जो बिना बोले ही लोगों को अपनी ओर खींचता है।

खूबसूरती और अंदरूनी शांति की मिसाल

मूलांक 2 की लड़कियां अक्सर स्वाभाविक रूप से सुंदर और आकर्षक होती हैं। लेकिन इनकी असली खूबसूरती इनके भीतर की शांति और संवेदनशीलता में होती है। ये अपने लुक्स से ज्यादा अपने औरे से लोगों का ध्यान आकर्षित करती हैं।

इमोशनल लेकिन समझदार

इनका स्वभाव बेहद इमोशनल होता है। ये दूसरों की भावनाओं को गहराई से समझती हैं और उन्हें गंभीरता से सुनती हैं। लेकिन जब बात खुद की आती है, तो ये अपनी भावनाओं को दूसरों से साझा नहीं करतीं। इन्हें लगता है कि शायद कोई इन्हें समझ नहीं पाएगा। यही वजह है कि इनका दुख भीतर ही भीतर बढ़ता जाता है और कई बार ये खुद को अकेला महसूस करती हैं।

निभाती हैं गहरी दोस्ती

मूलांक 2 की लड़कियां बहुत सेलेक्टिव होती हैं। ये हर किसी से अपनी वाइब्स कनेक्ट नहीं कर पातीं और यही कारण है कि इनका दोस्तों का सर्कल छोटा लेकिन बहुत खास होता है। ये भीड़ या शोरगुल पसंद नहीं करतीं और अकेले समय बिताना इन्हें बिल्कुल भी बोर नहीं करता।

ओवरथिंकर और हार्टफुल नेचर

इन लड़कियों को ‘ओवरथिंकर’ कहा जा सकता है क्योंकि ये छोटी-छोटी बातों पर भी गहराई से सोचती हैं। दूसरों का एक कठोर शब्द इन्हें भीतर तक तोड़ सकता है। ये अपनी भावनाएं सामने नहीं लातीं, लेकिन दूसरों की भावनाओं को पूरी संवेदनशीलता से संभालती हैं।

दिल से रिश्ते निभाने वाली

मूलांक 2 की लड़कियां किसी भी रिश्ते में जुड़ती हैं, तो उसे पूरे समर्पण और सच्चाई से निभाती हैं। चाहे दोस्ती हो या प्यार, ये अपने साथ वालों का ध्यान मां की तरह रखती हैं। इनमें एक गहरा मातृत्व भाव होता है।

आर्थिक रूप से मजबूत, लेकिन अकेली

इनके पास धन और संपत्ति की कभी कमी नहीं रहती। ये दूसरों पर दिल खोलकर खर्च करती हैं, लेकिन इनके लिए खर्च करने वाला कोई नहीं होता। फिर भी ये शिकायत नहीं करतीं और रिश्तों में अपने कर्तव्य को पूरा करती हैं।

Disclaimer: यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है। हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है। NEWSTRACK इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता इसकी पुष्टि नहीं करता है।

1 / 3
Your Score0/ 3
Akriti Pandey

Akriti Pandey

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!