TRENDING TAGS :
Shani Vakri 2025 Dates:शनि की उलटी चाल! इन राशियों का शुरू होगा संकटकाल, जुलाई से बढ़ेंगी मुश्किलें, बचने का कर लें आज ही उपाय
Shani Vakri 2025 Dates: जुलाई 2025 में शनि वक्री हो जाएंगे, जिससे मेष, मिथुन, तुला, कुंभ और मीन राशि के जातकों को मानसिक, आर्थिक और पारिवारिक संकट झेलना पड़ सकता है। जानें प्रभाव और बचाव के उपाय।
Shani Vakri 2025 Dates: न्याय के देव सूर्य पुत्र शनि को ज्योतिष में सबसे गूढ़, गंभीर और न्यायप्रिय माना जाता है। यह ग्रह न केवल हमारे कर्मों का फल देता है, बल्कि समय-समय पर परीक्षा भी लेता है। शनि जिस पर प्रसन्न हो जाए, उसकी किस्मत चमक जाती है, लेकिन जब अप्रसन्न हो जाए तो राजसिंहासन भी डगमगाने लगता है।
अब एक बार फिर जुलाई 2025 में शनि अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। 13 जुलाई को शनि वक्री (retrograde) अवस्था में प्रवेश करेंगे, यानी उनकी गति सामान्य से उलट हो जाएगी। यह परिवर्तन कई राशियों के लिए संकट का संकेत बन सकता है, विशेष रूप से उनके लिए जो पहले से साढ़ेसाती या ढैय्या के प्रभाव में हैं।
क्या होता है वक्री शनि?
जब कोई ग्रह पृथ्वी से देखने पर उलटी दिशा में चलता दिखाई देता है, तो उसे वक्री कहते हैं। यह बदलाव ज्योतिष में बेहद प्रभावशाली होती है। 13 जुलाई से शनि वक्री होकर अपनी ही राशि कुंभ में उलटे चलने लगेंगे, और ये वक्री दशा लगभग 4 महीने चलेगी। यह खगोलीय घटना मानसिक, आर्थिक, पारिवारिक और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों को जन्म देती है। वक्री शनि विशेष रूप से धीमी गति से कर्मों का विश्लेषण करता है और कठोर दंड भी देता है।
इस दौरान मानसिक दबाव, आर्थिक हानि, स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें और सामाजिक तनाव जैसी स्थितियाँ उन राशियों के लिए बन सकती हैं जिन पर शनि की दृष्टि विशेष रूप से पड़ रही है।
शनि वक्री इन राशियों के लिए संकट का संकेत
मेष राशि
इस राशि के लोगों पर शनि की कड़ी नजर रहेगी। धन संबंधी मामलों में नुकसान की संभावना है। निवेश या उधारी से जुड़े फैसले टालें। विवाद या कानूनी झंझटों से बचें, क्योंकि छोटी बात बड़ी परेशानी का रूप ले सकती है। शारीरिक थकान और मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है। धैर्य से काम लें।
मिथुन राशि
काम में रुकावटें आएंगी और मेहनत के बाद भी परिणाम संतोषजनक नहीं होंगे। कार्यस्थल पर विरोधियों से सावधान रहें। साझेदारी या नौकरी में किसी धोखे का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में खटास और संचार की कमी हो सकती है। नए काम को कुछ समय के लिए टाल दें।
कन्या राशि
शनि की वक्री चाल मन में बेचैनी और नकारात्मकता लाएगी। घर का माहौल बिगड़ सकता है और स्वजनों से अनबन की स्थिति बन सकती है। काम में मन नहीं लगेगा, जिससे प्रदर्शन पर असर पड़ेगा। नौकरी में प्रमोशन होते होते रह जायेंगा।गुस्से से बचें।
तुला राशि
पैसे की स्थिति डगमगाने की संभावना है। अचानक खर्चों से बचें और उधारी या निवेश में बहुत सावधानी रखें। नौकरी या व्यवसाय में प्रतिद्वंद्विता का सामना करना पड़ सकता है। प्रमोशन या नौकरी में बदलाव की योजना थोड़ी देर के लिए टाल दें।
धनु राशि
धनु राशि के जातक आपके जीवन में वक्री शनि हलचल लाएंगे। तनाव, अचानक फैसलों का पछतावा और करियर में भ्रम की स्थिति बन सकती है। भावनात्मक अस्थिरता के कारण कई निर्णय गड़बड़ा सकते हैं। ध्यान और धैर्य से ही रास्ता निकलेगा।वाहन संभल कर चलायें
कुंभ राशि
शनि की वक्री चाल से करियर में रुकावटें आ सकती हैं। मेहनत ज्यादा और फल कम मिलेगा। शादीशुदा जीवन में तकरार और गलतफहमियों की गुंजाइश है। संयम से काम लें और नकारात्मकता से दूर रहें।
मीन राशि
यात्राओं में अड़चनें, वाहन चलाते समय दुर्घटना की संभावना और पढ़ाई में मन न लगने की स्थिति बन सकती है। विद्यार्थियों और युवा जातकों को विशेष ध्यान देना होगा। स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ेगा, खासकर कमर और घुटनों से जुड़ी समस्या उभर सकती है।
शनि के कुप्रभाव से बचने के उपाय
शनिवार के दिन पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और दीपक जलाएं।
शनि मंदिर में सरसों का तेल अर्पित करें और शनि स्तोत्र या शनि कवच का पाठ करें।
काले तिल, कंबल, लोहे का सामान या उड़द दान करें।
शनिवार को किसी वृद्ध, निर्धन या विकलांग व्यक्ति को भोजन कराना विशेष फलदायक रहेगा।
हनुमान चालीसा का पाठ करें, क्योंकि हनुमान जी को शनि भय दूर करने वाला देवता माना गया है। इन उपायो को 4 माह तक करें। इसके अलावा वृष , कर्क और मीन राशियों के लिए कई सफलताए भी लेकर आएगा शनि की उल्टी चाल।
नोट : ये जानकारियां धार्मिक आस्था और मान्यताओं पर आधारित हैं। Newstrack.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।इसे सामान्य रुचि को ध्यान में रखकर लिखा गया है
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge