क्या कहते हैं - आपके ग्रह 20 से 26 अक्टूबर 2025

साप्ताहिक राशिफल 20 से 26 अक्टूबर 2025 — जानिए सूर्य, चंद्रमा, बुध और शनि के गोचर का क्या प्रभाव पड़ेगा आपकी राशि पर। मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए करियर, स्वास्थ्य, प्रेम और धन के योग पढ़ें, डॉ. ए. के. पाण्डेय से।

Dr. A K Pandey
Published on: 18 Oct 2025 5:40 PM IST
Weekly Horoscope 20-26 October 2025
X

Weekly Horoscope 20-26 October 2025 (Image Credit-Social Media)

इस सप्ताह ग्रहों का गोचर –

सूर्य तुला में।

चंद्रमा 20 को कन्या राशि में।

21 को सुबह 09.35 से तुला राशि में।

23 को रात्रि 10.05 से वृश्चिक राशि में।

26 को प्रातः 10.46 से धनु राशि में।

मंगल तुला में।

बुध तुला में, 24 को दोपहर 12.39 से वृश्चिक में।

बृहस्पति कर्क में।

शुक्र कन्या में।

शनि मीन राशि में वक्री।

राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में।

1- मेष राशि


मेष राशि वालों का अनुकूल समय सोमवार से ही चल रहा है , यह स्थिति गुरुवार तक रहेगी । रुके हुए काम पूरे होने से प्रसन्नता बढ़ेगी। कार्य व्यवसाय में प्रगति से मान-सम्मान में वृद्धि होगी। इन दिनों में आपको समय का पूरा सदुपयोग करना चाहिए। जीवन साथी के कार्य व्यवसाय में वृद्धि होगी । लेकिन उदर कष्ट बढ़ सकता है ।

परंतु शुक्रवार से मन में अज्ञात भय उत्पन्न हो सकता है । इस दौरान कुछ बेचैनी रहेगी । यात्रा में सावधानी बरतें । समय पर कार्य नहीं होने से क्रोध की स्थिति उत्पन्न हो सकती है । आवश्यक कामों को धैर्य से पूरा करें । यह स्थिति रविवार तक रहेगी ।

मंगल कवच का पाठ और हनुमान जी की आराधना करें । लाभ होगा ।

पुरुष- कैरियर व कार्यक्षेत्र में उन्नति। पर स्वास्थ्य पर ध्यान रखें।

महिला- परिवारिक सहयोग से लाभ, पर थकावट बढ़ सकती है।

शुभ अंक – 9

शुभ दिन – मंगलवार

शुभ रत्न – मूंगा

2- वृष राशि


वृष राशि वालों के लिए सप्ताह का अधिकांश समय पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में व्यतीत होगा।

अपने और परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। भविष्य के कार्यों के प्रति मन में आशंका की स्थिति रहेगी। सोमवार तक जरूरी काम को थोड़ा रोक कर रखें।

आपकी यात्रा व्यस्तता भरी रहेगी।

खानपान और सेहत पर ध्यान देने की जरूरत होगी। क्योंकि समय थोड़ा प्रतिकूल रहेगा।

मंगलवार से आगे शनिवार तक आपका समय अनुकूल और मन के अनुसार शुरू हो रहा है। महत्वपूर्ण कार्यों से सम्बंधित अच्छे समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। समय का सदुपयोग कर आवश्यक कार्य को पूरा कर लें। क्योंकि रविवार से समय थोड़ा प्रतिकूल प्रभाव दिखाएगा। यात्रा में सावधानी बरतें।

लाभ के लिए मां दुर्गा की आराधना करें।

पुरुष- आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, पर खर्च बढ़ेगा।

महिला- घर-परिवार में व्यस्तता, पर सम्मान बढ़ेगा।

शुभ अंक – 6

शुभ दिन – शुक्रवार

शुभ रत्न – हीरा

3- मिथुन राशि


इस राशि के लोगों का समय पहले दिन से ही कुछ प्रतिकूल प्रभाव दिखाएगा। मान-प्रतिष्ठा की चिंता बढ़ेगी।

गुरुवार तक का समय धैर्यपूर्वक व्यतीत करें। भारी भोजन से दूर रहें। योग आदि करके स्वस्थ रहें। प्रकृति के बीच रहें। तनाव की स्थिति नहीं होने दें।

निवेश करना चाहते हैं तो सोच-समझकर करें।

अधिक चतुराई से किए गए कार्य में हानि भी हो सकती है। सेहत के प्रति भी सावधान रहें। मन में अज्ञात भय उत्पन्न हो सकता है। थोड़ा धैर्य रखें।

शुक्रवार से आगे रविवार तक का समय आपके लिए बेहतर रहेगा।

कुल मिलाकर मन प्रसन्न रहेगा। मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पुराने मामलों का समाधान होगा। कार्य व्यवसाय में सफलता का समय रहेगा।

लाभ के लिए गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

पुरुष- सामाजिक स्तर पर प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

महिला- कार्यस्थल पर प्रशंसा, पर थकावट का ध्यान रखें।

शुभ अंक – 5

शुभ दिन – बुधवार

शुभ रत्न – पन्ना

4- कर्क राशि


कर्क राशि वालों के लिए समय मिला जुला रहेगा। मंगलवार सुबह तक का समय आपके लिए बेहतर रहेगा।

तनावमुक्त रहेंगे और अच्छे लोगों से मुलाकात होगी। कुल मिलाकर मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में वृद्धि भी होगी।

आपकी जिम्मेदारियों के साथ प्रभाव भी बढ़ेगा।

इस दौरान आप कुछ नया करना चाहेंगे।

मंगलवार सुबह के बाद से शनिवार तक परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मौसम को ध्यान में रखते हुए यात्रा करते समय थोड़ा सावधानी बरतें।

लोगों से तालमेल जरूरी होगा। आवेश और क्रोध पर नियंत्रण रखें।

इस दौरान कुछ बेचैनी बढ़ सकती है। मन में भविष्य को लेकर अज्ञात भय बना रहेगा।

रविवार से समय मन के अनुकूल रहेगा। यात्रा में लाभ होगा और अच्छे समाचार मिलेंगे। पारिवारिक वातावरण सुखमय रहेगा।

लाभ के लिए भगवान शिव की आराधना करें।

पुरुष- कार्य में प्रगति, पर मानसिक दबाव रहेगा।

महिला- परिवारिक वातावरण सुखद, पर सेहत पर ध्यान दें।

शुभ अंक – 2

शुभ दिन – सोमवार

शुभ रत्न – मोती

5- सिंह राशि


सिंह राशि के जातकों के लिए सप्ताह का समय मिलाजुला रहेगा।

मंगलवार सुबह तक का समय कुछ परेशानियों वाला हो सकता है। लोगों से अच्छा व्यवहार बना कर रखें साथ ही खान-पान में मौसम का ध्यान रखना जरूरी होगा।

मंगलवार सुबह के बाद से गुरुवार तक के बीच नौकरीपेशा और व्यापार से जुड़े जातकों के लिए समय प्रगति का है। परिस्थितियाँ आपके पक्ष में हैं , अतः इसका सदुपयोग करें।

नौकरीपेशा लोगों के लिए बेहतर अवसर रहेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। और प्रसन्नता बढ़ेगी।

लेकिन शुक्रवार से रविवार तक सेहत के प्रति भी थोड़ा सावधान रहें। बेचैनी बढ़ सकती है। उदर कष्ट बढ़ सकता है। अधिक निवेश करने से बचें नुकसान हो सकता है।

लाभ के लिए सूर्य देव और भगवान विष्णु की आराधना करें।

पुरुष- नौकरी व व्यवसाय में सफलता।

महिला- आत्मविश्वास बढ़ेगा, पर वाणी पर संयम रखें।

शुभ अंक – 1

शुभ दिन – रविवार

शुभ रत्न – माणिक्य (रूबी)

6- कन्या राशि


कन्या राशि वालों के लिए सप्ताह मिलाजुला रहेगा। मंगलवार सुबह तक का समय आपको आराम देगा। परिवार में शुभ कार्यों से जुड़ी योजनाएं बनेंगी। समय अच्छा रहेगा। इस दौरान आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। काम में रुचि बढ़ेगी और नए लोगों से मित्रता भी होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा।

दैवीय कृपा से भाग्य का साथ मिलेगा, इसलिए समय का सदुपयोग करें और लंबित कार्यों को पूरा करें।

इसके बाद यानि मंगलवार सुबह के बाद से गुरुवार के बीच खर्च में मामूली बढ़ोतरी होगी। मन उदास रहेगा। यात्रा करते समय सावधान रहें।

बातचीत और व्यवहार में मधुरता बनाए रखें।

शुक्रवार और शनिवार में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और मन प्रसन्न रहेगा। रुके हुए कार्यों को पूरा कर लें।

इसके बाद यानि रविवार से समय व्यस्तता भरा रहने वाला है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें और गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें। लाभ होगा।

पुरुष- कार्यस्थल पर सुधार, पर अनावश्यक खर्च से बचें।

महिला- परिवारिक कार्यों में सफलता, पर मानसिक थकान।

शुभ अंक – 5

शुभ दिन – बुधवार

शुभ रत्न – पन्ना

7- तुला राशि


सप्ताह का अधिकांश समय मिला जुला रहेगा।

पहले दिन से मंगलवार सुबह तक के बीच का समय थोड़ा विपरीत रहेगा अपना पैसा सोच-समझकर खर्च करें। सेहत पर ध्यान दें। पैरों में दर्द हो सकता है। यात्रा में सावधानी बरतें।

मंगलवार सुबह के बाद से गुरुवार तक का दिन उत्तम रहेगा। परिवार के बीच समय व्यतीत होगा ,और बेहतर महसूस करेंगे।

इस बीच पुरानी परेशानी दूर होंगी और लाभ भी होने लगेगा। छोटा निवेश लाभदायक हो सकता है। आप जहां भी काम करेंगे, वहां लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा।

शुक्रवार और शनिवार का समय आपके लिए अच्छा व्यवहार बनाए रखना और स्वस्थ आहार लेना आवश्यक होगा।

रविवार से समय अनेक प्रकार से उत्तम रहेगा। कुल मिलाकर मन प्रसन्न रहेगा। मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की आराधना करें और खीर का प्रसाद चढ़ाएं।

पुरुष- व्यापार में लाभ, सामाजिक सम्मान बढ़ेगा।

महिला- धनलाभ के अवसर, पर स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

शुभ अंक – 6

शुभ दिन – शुक्रवार

शुभ रत्न – हीरा या ओपल

8- वृश्चिक राशि


वृश्चिक राशि के जातकों को आलस्य और क्रोध पर नियंत्रण रखते हुए मंगलवार सुबह तक महत्वपूर्ण कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से पूरा करना चाहिए।

क्योंकि यह आपके लिए अच्छा समय है। नया काम शुरू कर सकते हैं। जो आपके लिए अनुकूल रहेगा। बाहर के लोगों से भी संपर्क बढ़ेगा।

मंगलवार सुबह के बाद से गुरुवार के बीच लम्बी यात्रा और धन खर्च करने में सावधानी बरतें। समय पर भोजन करें। इस बीच सफलता के लिए काफी मेहनत भी करनी पड़ सकती है।

लेकिन शुक्रवार और शनिवार का समय आपके लिए बेहतर रहेगा। पारिवारिक वातावरण सुखद रहने से प्रसन्नता बढ़ेगी।

रविवार को मौसम के अनुसार सुपाच्य भोजन उचित रहेगा। टकराव से दूर रहें।

लाभ के लिए हनुमान जी की आराधना करें।

पुरुष- कार्यसिद्धि का समय, पर क्रोध पर नियंत्रण रखें।

महिला- परिवारिक सहयोग मिलेगा, पर निर्णय सोच-समझकर लें।

शुभ अंक – 9

शुभ दिन – मंगलवार

शुभ रत्न – लाल मूंगा

9- धनु राशि


सोमवार से ही आपका समय अच्छा जा रहा है। ऐसा गुरुवार तक रहेगा।

जरूरी काम जल्दबाजी में नहीं करें। इस दौरान समय आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी पेशा और व्यवसायियों को कार्य व्यवसाय में प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। मित्रों से भी लाभ होगा। किसी नए कार्य की योजना बन सकती है। अच्छे और मिलनसार लोगों से मुलाकात होगी।

लेकिन शुक्रवार और शनिवार के बीच यात्रा करते समय कुछ सावधानी बरतें। कड़ी मेहनत के बावजूद काम समय पर नहीं होने से तनाव बढ़ेगा। अतः धैर्य आवश्यक होगा।

रविवार से समय मनोनुकूल प्रारंभ हो रहा है, जो अनेक प्रकार से अच्छा होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा।

भगवान विष्णु की आराधना करना लाभकारी होगा।

पुरुष- नए अवसर मिलेंगे, पर जल्दबाजी न करें।

महिला- यात्राएं लाभदायक, पर स्वास्थ्य ध्यान रखें।

शुभ अंक – 3

शुभ दिन – गुरुवार

शुभ रत्न – पुखराज

10- मकर राशि


इस राशि के जातकों के लिए सप्ताह का प्रारंभिक भाग काफी मेहनत भरा रहेगा।

मंगलवार सुबह तक के समय में परिस्थितियाँ आपके लिए अधिक अनुकूल नहीं हैं। नए काम में जल्दबाजी न करें। यात्रा करते समय सावधान रहें। सेहत पर ध्यान दें। भ्रम, क्रोध और चिड़चिड़ेपन से दूर रहें।

मंगलवार सुबह के बाद से शनिवार तक का पूरा समय मन के अनुकूल रहने से पारिवारिक सुख के साथ- साथ , कार्य व्यवसाय में भी अनुकूल वृद्धि होगी। लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। आर्थिक रूप से भी लाभ होगा। समय का सदुपयोग आवश्यक रहेगा।

इसके बाद यानि रविवार को धन का खर्च बढ़ेगा। यात्रा में सावधानी बरतें।

आपके लिए भगवान शिव की आराधना लाभदायी रहेगी।

पुरुष- पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि, पर निर्णय धैर्य से लें।

महिला- आर्थिक लाभ के योग, पर परिश्रम अधिक रहेगा।

शुभ अंक – 8

शुभ दिन – शनिवार

शुभ रत्न – नीलम

11- कुंभ राशि


कुंभ राशि वालों के लिए सोमवार से गुरुवार के बीच दिनचर्या को संतुलित रखना होगा। अधिक प्रयास से ही परिस्थितियां आपके पक्ष में रह सकती हैं। धन अधिक व्यय होगा। निवेश में सावधानी बरतें।

समय थोड़ा प्रतिकूल प्रभाव दिखाएगा। सेहत पर ध्यान दें। जरूरत हो तो योग और अध्यात्म का सहारा लें। यात्रा के दौरान ख़र्चों में सावधानी जरूरी होगी। क्रोध और भ्रम से बचें।

आवश्यक कामों को धैर्यपूर्वक करें।

शुक्रवार से रविवार के बीच आपका समय अनुकूल रहेगा। रूके हुए कार्य तेजी के साथ सम्पन्न होंगे। आपका सम्मान भी बढ़ेगा। कार्य व्यापार में मनोवांछित लाभ होगा।

भगवान शिव की आराधना करें।

पुरुष- कार्यक्षेत्र में सफलता, पर व्यय बढ़ेगा।

महिला- सामाजिक कार्यों में सम्मान, पर सेहत पर ध्यान दें।

शुभ अंक – 8

शुभ दिन – शनिवार

शुभ रत्न – नीलम या लाजवर्त

12- मीन राशि


मीन राशि वालों के लिए समय अनुकूल चल रहा है। लाभ का समय मंगलवार सुबह तक रहेगा।

इस दौरान व्यापार या नौकरीपेशा जातकों को कर्मचारियों पर विश्वास बनाए रखना चाहिए। आप अपनी मेहनत और व्यक्तित्व के बल पर सफल भी होंगे। अत्यधिक भावुकता से बचें। सुख के साधनों में धन खर्च हो सकता है।

बाहरी संपर्क लाभदायक और अनुकूल रहेंगे। दैव कृपा से परिवार में शुभ कार्यों की योजना बनेगी।

मंगलवार सुबह के बाद से शनिवार के बीच किसी पर भी हद से ज्यादा भरोसा करने से पहले धैर्य रखें। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। मन के कार्य की सफलता के प्रति संदेह बना रहेगा।

जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आवश्यक कामों में सावधानी बरतें। समय थोड़ा प्रतिकूल रहेगा।

इसके बाद यानि रविवार से आपके मनोनुकूल समय प्रारंभ हो रहा है। यह कार्य व्यापार में लाभकारी सिद्ध होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। समय का सदुपयोग करें।

भगवान विष्णु की आराधना करना लाभकारी रहेगा।

पुरुष- कार्यों में सफलता, पर अति भावुकता से बचें।

महिला- परिवारिक प्रसन्नता, पर स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव।

शुभ अंक – 3

शुभ दिन – गुरुवार

शुभ रत्न – पुखराज

साप्ताहिक सारांश

इस सप्ताह सूर्य तुला राशि में होने से संबंध, संतुलन और व्यवहार पर विशेष ध्यान आवश्यक रहेगा।

मंगल-बुध के तुला में संयोग से विचार और कर्म दोनों में सक्रियता बढ़ेगी।

शनि के मीन में वक्री रहने से पुराने कार्यों की पुनरावृत्ति होगी।

कुल मिलाकर यह सप्ताह संतुलन, संयम और धैर्य से सफलता देने वाला रहेगा।

शुभम् भवतु।

अगला साप्ताहिक राशिफल — 27 अक्टूबर 2025 को ।

तब तक — स्वस्थ रहिए, सुरक्षित रहिए।

डॉ. ए. के. पाण्डेय

1 / 7
Your Score0/ 7
Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!