TRENDING TAGS :
अप्पू, पप्पू, टप्पू की जोड़ी है INDI गठबंधन..., दरभंगा में CM योगी की दहाड़, विपक्ष को लगाई लताड़
CM Yogi Adityanath Darbhanga Rally: मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और आरजेडी को रामद्रोही और हिंदू द्रोही करार दिया। उन्होंने कहा कि जो लोग माता जानकी के विरोधी हैं, वह हमारे भी विरोधी है।
CM Yogi Adityanath Darbhanga Rally
CM Yogi Adityanath Darbhanga Rally: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है। पहले चरण में 121 विधानसभा सीटों के लिए प्रचार चार नवंबर को शाम पांच बजे थम जाएगा। इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिहार के दरभंगा में एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में जनसभा की। जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और आरजेडी को रामद्रोही और हिंदू द्रोही करार दिया। उन्होंने कहा कि जो लोग माता जानकी के विरोधी हैं, वह हमारे भी विरोधी है।
उन्होंने इंडिया महागठबंधन पर भी तंज कसा। सीएम योगी ने इसे तीन बंदरों का गठबंधन बताया। सीएम योगी ने कहा कि सभी ने गांधी के तीन बंदरों के बारे में सुना ही होगा। इंडी गठबंधन में भी तीन बंदर आ गए है पप्पू, अप्पू और टप्पू। यह गठबंधन इन्हीं तीनों बंदरों की जोड़ी है। सीएम योगी यही नहीं रूके। उन्होंने करार निशाना साधते हुए कहा कि पप्पू सच ही नहीं बोलते। टप्पू सच देख ही नहीं सकते और अप्पू तो सच सुन भी नहीं सकते। इंडी गठबंधन के तीन बंदरों की जोड़ी बिहार में माफियाओं को शागिर्द बनाकर सुरक्षा में सेंध लगा रहे हैं। उन्होंने पूर्ववर्ती आरजेडी सरकार पर हमला बोला।
कहा कि आरजेडी की सरकार में बिहार में 70 से ज्यादा नरसंहार हुए। यह जातियों को लड़ाते हैं। बंदूक लेकर बिहार की कानून व्यवस्था को धूमिल करते है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब बिहार में नरसंहार, दंगा और अराजकता नहीं चल सकेगी। बिहार अब विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राम के अस्तित्व पर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर आस्था के साथ खिलवाड़ किया था। उनका तो यहां तक कहना था कि राम हैं ही नहीं। राम मंदिर निर्माण का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि रामलला विराजमान हो गये हैं और अब मिथिला में माता जानकी भी विराजमान होगीं।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!


