SBI PO Mains Admit Card 2025 जारी, यहां से करें तुरंत डाउनलोड

SBI PO Mains Admit Card 2025: एसबीआई पीओ मेंस का एडमिट कार्ड जारी हो गया है।

Sonal Verma
Published on: 5 Sept 2025 3:48 PM IST
SBI PO Mains Admit Card 2025
X

SBI PO Mains Admit Card 2025

SBI PO Mains Admit Card 2025: एसबीआई पीओ की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर आयी है। एसबीआई पीओ मेंस एग्जाम को लेकर नया अपडेट जारी किया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने पीओ मेंस एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में बैठने जा रहे हैं, वे अपने एडमिट कार्ड को एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि डालकर लॉगिन करना होगा।

इन दिन होगा एग्जाम (SBI PO Mains exam Date 2025)

SBI PO Mains exam का आयोजन 13 सितंबर 2025 किया जायेगा। इस भर्ती के माध्यम से कुल 541 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें 203 पद सामान्य वर्ग के लिए 135 पद ओबीसी के लिए आरक्षित है। वहीं 50 पद ईडब्ल्यूएस, 37 पद एससी और 75 पद एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इनमें 500 नियमित पद और 41 बैकलॉग वैकेंसी शामिल हैं।

ऐसे डाउनलोड करे एडमिट कार्ड (SBI PO Mains Admit Card 2025 Download Online)

- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं

- वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए “SBI PO Mains Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें

- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालें

- स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा

- इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें

ये है मेंस एग्जाम का पैटर्न (SBI PO Mains Exam Pattern)

एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) भर्ती के प्रिलिम्स एग्जाम का रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है। इसलिए अभ्यर्थियों को मेंस एग्जाम की तैयारी तेज कर देनी चाहिए। बात करें मेंस एग्जाम पैटर्न की तो इसमें दो पेपर ऑब्जेक्टिव और डिस्क्रिप्टिव होते हैं। ऑब्जेक्टिव पेपर में तर्कशक्ति और कंप्यूटर एप्टीट्यूड से 40 प्रश्न, डेटा विश्लेषण और व्याख्या से 30 प्रश्न, सामान्य अर्थव्यवस्था और बैंकिंग जागरूकता से 60 प्रश्न और अंग्रेजी भाषा से 40 प्रश्न पूछे जायेंगे। इस प्रश्न पत्र को हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाता है। इसके अलावा डिस्क्रिप्टिव पेपर में अंग्रेजी भाषा में पत्र लेखन और निबंध लेखन होगा। इसके लिए उम्मीदवारों को 30 मिनट का समय दिया जाता है।

ऐसे करें तैयारी (SBI PO Mains Exam 2025 Preparation Tips)

- SBI PO Mains Exam 2025 परीक्षा की तैयारी के लिए सबसे पहले आपको एग्जाम पैटर्न को अच्छे से समझना होगा। इसके लिए आपको देखना होगा कि एग्जाम में किस तरह के प्रश्न आ रहे हैं, किस तरह के विषयों के प्रश्नों का वेटेज ज्यादा है, नेगेटिव मार्किंग है या नहीं।

- एग्जाम पैटर्न को समझने के बाद आपको ये जानने में मदद मिलेगी कि आपको किन विषयों पर अधिक समय देना है और किन विषयों पर कम समय देना है।

- डेली करेंट अफेयरस् की खबरों को जानने के लिए अखबारों और करेंट अफेयरस् की वेबसाइट को देखते रहें। डेली करेंट अफेयरस् के शॉर्ट नोट्स बनायें और साथ ही उनका रिवीजन करते रहें।

- एसबीआई बैंक पीओ एग्जाम के पूराने प्रश्न पत्रों (SBI PO Mains Exam PYQ) के हल करें। इससे आपको टाईम मेनेजमेंट करने में काफी मदद मिलेगी साथ ही पूराने प्रश्न पत्रों को हल करने से इम्पोर्टें टॉपिक्स की भी जानकारी मिलती है।

- एसबीआई बैंक पीओ एग्जाम के पूराने प्रश्न पत्रों के आलावा डेली मॉक टेस्ट लगाकर प्रेक्टिस करें।

- मॉक टेस्ट और पूराने प्रश्न पत्र लगाने में आप जो भी गलती कर रहे हैं उसका विषलेशण जरूर करें।

1 / 7
Your Score0/ 7
Sonal Verma

Sonal Verma

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!