विश्वनाथ एकेडमी में 01 फरवरी से मिलेगा एडमिशन फार्म  

Newstrack
Published on: 30 Jan 2016 8:15 PM IST
विश्वनाथ एकेडमी में 01 फरवरी से मिलेगा एडमिशन फार्म  
X

लखनऊ : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध विश्वनाथ एकेडमी में एडमिशन के लिए आवेदन एक फरवरी से फार्म मिलना शुरू जाएगा। एडमिशन के लिए आवेदन फार्म रोज़ाना सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक मिलेंगे। ज़्यादा जानकारी के लिए मोबाइल नंबर – 9169388348 और दूरभाष नंबर – 0522-2431537 पर संपर्क करें।

रजत गर्ल्स डिग्री कॉलेज को नेक से मिला 'ए' ग्रेड

रजत गर्ल्स डिग्री कॉलेज के प्रबंधक डॉ. आरजे सिंह चौहान ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) ने 'ए' ग्रेड प्रदान किया। उन्होंने बताया कि कॉलेज में नैक की टीम ने निरीक्षण कर प्रमाण पत्र जारी किया। कॉलेज में छात्रों को मिलने वाली सुविधा और शिक्षा के स्तर को देखते हुए 'ए' ग्रेड दिया गया है।

जय नारायण डिग्री कॉलेज में कैंपस प्लेसमेंट में 6 छात्रों का सेलेक्शन

श्री नारायण पीजी कॉलेज में शुक्रवार को छात्रों का केंपस प्लेसमेंट हुआ। प्लेसमेंट ड्राइव में राजधानी के विभिन्न कॉलेजों के बीबीए, बीएससी, बीकॉम और बीए के स्टूडेंट्स का सेलेक्शन हुआ। प्लेसमेंट सेल के डा. विजय राज श्रीवास्तव ने बताया कि इसमें एओएन इंडिया कंपनी ने कस्टमर सर्विस स्पेशलिस्ट पदों को लिए छह स्टूडेंट्स का चयन किया।

1 / 2
Your Score0/ 2
Newstrack

Newstrack

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!