TRENDING TAGS :
डिंपल या अखिलेश...दोनों में से कौन है ज्याद पढ़ा-लिखा? आर्मी स्कूल से है गहरा नाता
Dimple Yadav: डिंपल यादव पर मौलाना साजिद रशीदी द्वारा की गई अशोभनीय टिप्पणी पर संसद में बवाल मच गया है। आइए जानते हैं दोनों के एजुकेशन बैकग्राउंड और करियर सफर के बारे में।
Akhilesh Yadav and Dimple Yadav
Dimple Yadav: सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी का मामला इस समय काफी चर्चा में है। मौलाना साजिद रशीदी द्वारा की गई इस टिप्पणी की चौतरफा निंदा हो रही है। संसद भवन में एनडीए के सांसदों ने इस बयान को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और महिला सम्मान के मुद्दे को पूरी ताकत से उठाया है इसके साथ ही समाजवादी पार्टी की नेता डिंपल यादव के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर सियासी पारा चढ़ता जा रहा है।
उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी और यादव परिवार की भूमिका हमेशा से अहम रही है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जहां अपनी सधी हुई राजनीति के लिए जाने जाते हैं, वहीं उनकी पत्नी डिंपल यादव भी एक सशक्त और शिक्षित महिला के रूप में जानी जाती हैं। राजनीति के क्षेत्र में दोनों का तालमेल देखते बनता है। पर क्या आप जानते हैं कि अखिलेश यादव या डिंपल में से कौन ज्यादा पढ़ा-लिखा है?
कितने पढ़े लिखे हैं अखिलेश यादव? (Akhilesh Yadav Education and Career)
उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में 1 जुलाई 1973 को जन्में अखिलेश यादव की पढ़ाई की शुरूआत सेंट मैरी स्कूल, इटावा से हुई थी। इसके बाद आगे की पढ़ाई उन्होंने राजस्थान के धौलपुर मिलिट्री स्कूल से की। स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद अखिलेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया। इसके बाद उन्होंने मैसूर यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया। पढ़ाई का यह सफर यहीं नहीं रुका, वे ऑस्ट्रेलिया गए और वहां के सिडनी यूनिवर्सिटी से पर्यावरण इंजीनियरिंग (Environmental Engineering) में मास्टर डिग्री हासिल की। यानी अखिलेश यादव केवल राजनीति के क्षेत्र में ही नहीं आगे हैं बल्कि इसके साथ ही वह एक इंजीनियर और पर्यावरण विशेषज्ञ भी हैं।
डिंपल यादव का एजुकेशन और करियर (Dimple Yadav Education and Career)
अखिलेश यादव तरह ही उनकी पत्नी डिंपल यादव भी पढ़ाई में आगे हैं। उनके पिता रिटायर्ड कर्नल आरएस रावत और मां का नाम चंपा रावत है। डिंपल यादव का जन्म 15 जनवरी 1978 को महाराष्ट्र के पुणे शहर में हुआ था। उनके पिता रिटायर्ड कर्नल थे जिस वजह से डिंपल की परवरिश सैन्य माहौल में हुई। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई लखनऊ के आर्मी स्कूल से की। 1993 में हाईस्कूल और 1995 में 12वीं की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद लखनऊ यूनिवर्सिटी से उन्होंने बीकॉम (B.Com) की डिग्री हासिल की।
डिंपल यादव का राजनीतिक करियर (Dimpal Yadav Political Background)
2009 में फिरोजाबाद लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की ओर से चुनाव लड़ने के साथ ही डिंपल की राजनीति में एंट्री हुई । हालांकि उस समय उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। फिर साल 2012 में डिंपल यादव ने कन्नौज लोकसभा सीट से निर्विरोध जीत हासिल की और संसद पहुंचीं। 2014 में वह फिर से सांसद चुनी गईं, लेकिन 2019 में चुनाव हार गईं।
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!