TRENDING TAGS :
Bigg Boss 19 के लिए अप्रोच किया गया बॉलीवुड के इस मशहूर कपल को, नाम सुनकर उड़ जाएंगे होश
Bigg Boss 19 Contestants : बिग बॉस 19 में बतौर कंटेस्टेंट अप्रोच किया गया है इन कंटेस्टेंट को नजर आ चुके हैं टीवी और फिल्मों में
Bigg Boss 19 Contestants (Image Credit- Social Media)
Bigg Boss 19 Contestants: बिग बॉस 19 इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में हैं। क्योंकि Bigg Boss 19 को लेकर ऐसी खबरें आ रही हैं कि इस बार बिग बॉस ओटीटी 4 नहीं आएगा। उसकी जगह इस बार Bigg Boss 19 आएगा। जिसकी वजह से बिग बॉस के मेकर्स अभी से ही कंटेस्टेंट को अप्रोच करना शुरू कर दिया है। Bigg Boss 19 के बारे में कहा जा रहा है कि इस बार मेकर्स इंफ्लूयएंसर और यूट्यूबर को नहीं बुलाया जाएगा। केवल टीवी जगत और बॉलीवुड जगत से जुड़े सेलेब्स को बुलाया जाएगा। Bigg Boss 19 के लिए अब इन मशहूर कपल को अप्रोच किया गया है। जो कुछ दिन पहले एकता कपूर के साथ हुए अपने आरोपों की वजह से सुर्खियों में थे।
बिग बॉस 19 कंटेस्टेंट नेम (Bigg Boss 19 Contestants Name)-
मीडिया रिपोर्ट कि माने तो बिग बॉस 19 के लिए इस बार टीवी जगत और बॉलीवुड जगत की कई फिल्मों और टीवी सीरियल में काम कर चुके राम कपूर और उनकी पत्नी गौतमी कपूर को अप्रोच किया गया है। राम कपूर और गौतमी कपूर कुछ समय पहले सुर्खियों में एकता कपूर को लेकर विवादों में थे। बता दे कि राम कपूर ने एकता कपूर के कई सारे टीवी सीरियल में काम किया है। तो वहीं राम कपूर ने गजब का कमबैक किया है। अपनी हेल्थ को लेकर उन्होंने अपनी फिटनेस जो मेटेंन की उसकी वजह से काफी ज्यादा चर्चा में रहे हैं।
एकता कपूर और राम कपूर के बीच ये तनातनी सिर्फ ओजंपिक विवाद तक सीमित नहीं है। इसकी शुरूआत तब हुई जब राम कपूर ने एक इंटरव्यू में दावा किया कि बड़े अच्छे लगते हैं में उनके और साक्षी तंवर के इंटिमेट सीन की प्लानिंग पूरी तरह से एकता कपूर ने की थी। राम कपूर के इस बायन के बाद एकता कपूर ने भी पलटवार किया था। उन्होंने बिना नाम लिखे कहा कि- अनप्रोफेशनल एक्टर्स मेरे शोज के बारे में गलत बातें फैला रहे हैं। उन्हें चुप रहना चाहिए। झूठी कहानियां ज्यादा दिन तक नहीं टिकतीं... लेकिन कभी-कभी चुप रहना ही सम्मान होता है। जिसके बाद ये विवाद बढ़ता गया राम कपूर की पत्नी गौतमी कपूर ने भी एकता कपूर को करारा जवाब दिया था।
तो वहीं अब जाकर इन दोनों कपल को Bigg Boss 19 के लिए अप्रोच किया गया है। लेकिन अभी तक बिग बॉस के मेकर्स की तरफ से किसी प्रकार का ऑफिशियल अनॉउंसमेंट नहीं किया गया है। बिग बॉस 19 के बारे में कहा जा रहा है कि इस बार इसकी शुरूआत जुलाई में होगी। और जनवरी 2026 तक ये शो चलेगा।
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge