TRENDING TAGS :
Boney Kapoor: हे भगवान! बोनी कपूर ने ये अपने साथ क्या कर लिया, वायरल तस्वीर कर देगी हैरान
Boney Kapoor Body Transformation: बोनी कपूर ने भी अपना 26 किलो वजन घटा लिया है, जिसे देख नेटीजेंस हैरानगी जता रहें हैं।
Boney Kapoor Body Transformation (Photo- Social Media)
Boney Kapoor Latest Photo: फिल्ममेकर बोनी कपूर सुर्खियों में आ गए हैं, जी हां! दरअसल उनकी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहीं हैं, जो सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान तेजी से खींच रहीं हैं, बोनी कपूर की इन तस्वीरों को देख यूजर्स हैरान रह गए हैं। बता दें कि बोनी कपूर अपनी इन लेटेस्ट तस्वीरों में बेहद पतले नजर आ रहें हैं, जिसे देख यूजर्स को बड़ा झटका लगा है। इंडस्ट्री में इन दिनों वेट लॉस का ट्रेंड चल रहा है, राम कपूर, कपिल शर्मा, अदनान सामी और करण जौहर के बाद अब बोनी कपूर ने भी अपना 26 किलो वजन घटा लिया है, जिसे देख नेटीजेंस हैरानगी जता रहें हैं। आइए आपको बोनी कपूर की लेटेस्ट तस्वीर दिखाते हैं।
बोनी कपूर ने घटाया अपना 26 किलो वजन (Boney Kapoor Body Transformation)
फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है और इसकी वजह उनकी लेटेस्ट तस्वीरें हैं। दरअसल इंटरनेट पर बोनी कपूर की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं, जिसमें वे बेहद पतले नजर आ रहें हैं, बोनी कपूर इन तस्वीरों में इतने पतले लग रहें हैं कि उन्हें पहचान पाना मुश्किल हो रहा है, जी हां! बताया जा रहा है कि बोनी कपूर अपना 26 किलो वजन घटाकर एकदम फिट हो गए हैं। बोनी कपूर का ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन देख यूजर्स हैरान है।
बोनी कपूर को इतना स्लिम देख अब यूजर्स के मन में यही सवाल आ रहा है कि आखिर बोनी कपूर ने अपना इतना वजन घटाया कैसे? तो हम आपको बता दें कि बोनी कपूर ने अपना 26 किलो वजन घटाने के लिए जिम में घंटों पसीने भी नहीं बहाए हैं, बिना जिम के ही उन्होंने अपना ऐसा गजब का ट्रांसफॉर्मेशन कर लिया है। जहां एक तरफ लोग वजन घटाने के लिए ट्रेनर की मदद लेते हैं, वहीं बोनी कपूर ने सिर्फ अपना डाइट सही कर अपना 26 किलो वजन घटा लिया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बोनी कपूर ने रात का खाना पूरी तरह छोड़ दिया था, डिनर में उन्होंने सिर्फ सूप लेना शुरू कर दिया था, जबकि सुबह के नाश्ते में उन्होंने सिर्फ जूस, फल और ज्वार की रोटी खाकर अपना इतना वजन कम किया। बोनी कपूर के ट्रांसफॉर्मेशन की जर्नी बेहद इंस्पायरिंग हैं, सोशल मीडिया यूजर्स भी उनकी तारीफ कर रहें हैं।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!