TRENDING TAGS :
Don 3 Villain: क्या डॉन 3 में विलेन की भूमिका निभाएंगे करणवीर मेहरा, जाने वायरल खबर की सच्चाई
Don 3 Cast: रणवीर सिंह की फिल्म डॉन 3 में करणवीर मेहरा को कास्ट तो किया गया है लेकिन वो विलेन की भूमिका में नहीं नजर आएंगे
Is Karan Veer Mehra In Don 3 (Image Credit- Social Media)
Don 3 Cast: फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित डॉन 3 इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। फिल्म में लीड रोल में रणवीर सिंह नजर आएंगे। इसके बारे में काफी समय पहले ही अनॉउंसमेंट कर दिया गया है। तो वहीं फिल्म में एक्ट्रेस के रूप में कियारा आडवानी को कास्ट किया गया था। लेकिन कियारा आडवानी ने हालहि में बेटी को जन्म दिया है। जिसकी वजह से फिल्म की कास्ट में बदलाव किया गया है। तो वहीं अब कियारा आडवानी की जगह कृति सेनन को कास्ट किया गया है। इसके साथ ही फिल्म में विलेन की भूमिका के लिए विक्रांत मैसी को साइन किया गया था। लेकिन अब उन्होंने भी फिल्म से किनारा कर लिया है। चलिए जानते हैं Don 3 में नए विलेन के लिए किस एक्टर को कास्ट किया गया है।
डॉन 3 में करण वीर मेहरा नहीं निभाएंगे विलेन का किरदार ( Don 3 Karan Veer Mehra Villain)-
कुछ समय से ऐसी खबरें आ रही हैं कि Don 3 में करणवीर मेहरा को विलेन का किरदार प्ले करते हुए देखा जाएगा। करणवीर मेहरा को विक्रांत मैसी की जगह कास्ट किया गया है। लेकिन अब जाकर पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार Don 3 में करणवीर मेहरा को शामिल करने की सारी खबरें सिर्फ एक अफवाह है। Don 3 में खलनायक की भूमिका के लिए करणवीर मेहरा पर विचार भी नहीं किया गया है। इससे पहले रणवीर सिंह के समकक्ष के लिए विक्रांत मैसी से बातचीत चल रही थी, हालाँकि बात कभी नहीं बनी।
खलनायक की भूमिका के लिए कास्टिंग अभी चल रही है। निर्मताा एक ऐसे युवा अभिनेता की तलाश में हैं। जो न केवल किरदार के नकारात्मक पहलुओं को बखूबी निभा सके, बल्कि एक्शन से भरपूर दृश्यों में भी स्टाइलिश दिखे। फिल्म जगत से कई नामों पर विचार किया जा रहा है। हालाँकि अभी तक किसी पर मुहर नहीं लगी है। फिलहाल, केवल रणवीर सिंह और कृति सेनानी फिल्म में दो मुख्य किरदार निभाने के लिए फरहान अख्तर को फाइनल कर लिया गया है। बहुप्रतीक्षित एक्शन ड्रामा Don 3, के बारे में कहा जा रहा है कि 15 साल के अंतराल के बाद निर्देशक की कुर्सी पर फरहान अख्तर की वापसी का प्रतीक है। उनकी आखिरी निर्देशित फिल्म शाहरूख खान और प्रियंका चोपड़ा अभिनीत Don 2 थी, जो 2011 में रिलीज हुई थी। Don 3 का प्री-प्रोडक्शन जोर-शोर से चल रहा है। तो वहीं शूटिंग जनवरी से शुरू होगी। तो वहीं फिल्म के रिलीज होने की संभावना 2027 में है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!