Housefull 5 Cast Fees: हाउसफुल 5 के लिए अक्षय कुमार ने वसूली तगड़ी फीस, बजट सुन उड़ जाएंगे होश

Housefull 5 Star Cast Fees: हाउसफुल 5 के लिए अक्षय कुमार समेत अन्य स्टार्स ने कितना लिया फीस जानिए पूरी डिटेल्स

Shikha Tiwari
Published on: 9 May 2025 7:50 AM IST (Updated on: 9 May 2025 7:50 AM IST)
Housefull 5 Star Cast Fees
X

Housefull 5 Cast Fees (Image Credit- Social Media)

Housefull 5 Star Cast Fees: साजिद नाडियाडवाला ने अपनी Housefull फ्रेंचाइजी की चार सफल फिल्मों के बाद अब अपनी पाँचवी किस्त लेकर आ रहे हैं। जोकि Housefull 5 है। जिसका टीजर और एक आइटमस सॉग लाल परी जारी कर दिया गया है। जिसे दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया गया है। तो वहीं Housefull 5 का ट्रेलर अभी रिलीज होना बाकी है। फिल्म को रिलीज होने में अभी एक महीने का भी समय नहीं बचा हुआ है। इसलिए फिल्म के मेकर्स हर रोज फिल्म से जुड़े किसी ना किसी प्रकार का अपडेट शेयर करना शुरू कर दिया। जिसकी वजह से फिल्म को लेकर दर्शकों के मन में हर रोज उत्साह बढ़ता जा रहा है। अब जाकर हाउसफुल 5 के स्टार कास्ट की फीस पर अपडेट आया है।

हाउसफुल 5 स्टार कास्ट फीस (Housefull 5 Cast Fees)-

क्रिटिक्स, एक्टर, लेखक और फिल्म निर्माता कमाल आर.खान ने अपने सोशल मीडिया पर बताया है कि हाउसफुल 5 जिसको प्रोड्यूस साजिद नाडियाडवाला ने किया है। जिसके लिए अक्षय कुमार ने 25 करोड़ रूपए चार्ज किया है। तो वहीं फिल्म के प्राफिट का 80 प्रतिशत भी लेंगे। इसके अलावा लोडिंग कास्ट 180 करोड़ रूपए है। तो वहीं रिकवरी में डिजिटल के लिए 60 करोड़ रूपए, म्यूजिक 20 करोड़ रूपए, सैटेलाइट के लिए 40 करोड़ रूपए, ओवरसीज के लिए 20 करोड़ रूपए कुल 140 करोड़ रूपए तो वहीं थ्रिटिकल्स राइट्स से 40 करोड़ रूपए तक रिकवर कर सकते हैं।


हाउसफुल 5 बजट (Housefull 5 Budget)-

हाउसफुल 5 कथित तौर पर 375 करोड़ रूपए के बजट पर नी है, और पिछली फिल्म के मुनाफे से मेल खाने के लिए अक्षय कुमार को 772 करोड़ जितना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करना होगा। यह एक कॉमेडी फिल्म के लिए सचमुच एक असंभव और अप्राप्य लक्ष्य साबित होता है। जब तक अक्षय कुमार कोई चमत्कार नहीं करते, यह कार्य पूरी तरह से असंभव है। शायद, अक्षय कुमार को हिट के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। तो वहीं फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रहेगी या फ्लॉप इसके बारे में जानकारी 6 जून 2025 को पता चलेगा। क्योंकि फिल्म 6 जून 2025 को ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

1 / 3
Your Score0/ 3
Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Mail ID - [email protected]

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!