Khesari Lal Yadav Video: खेसारी ने दिया पाकिस्तान का साथ, फैंस भड़के, बोले - मौलाना खेसारी

Khesari Lal Yadav Video: भोजपुरी सुपरस्टार का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान के बारे में कुछ ऐसा कहा है कि खेसारी के फैंस ही उनके दुश्मन बन बैठे हैं|

Shivani Tiwari
Published on: 12 Jun 2025 2:49 PM IST
Khesari Lal Yadav Video
X

Khesari Lal Yadav Video

Khesari Lal Yadav Video: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपने फैंस के बीच सुर्खियों का हिस्सा बनें रहते हैं, कभी अपने गानों की वजह से तो कभी अपने बयानों की वजह से। खेसारी लाल यादव के वीडियोज सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल भी होते रहते हैं, इसी बीच भोजपुरी सुपरस्टार का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान के बारे में कुछ ऐसा कहा है कि खेसारी के फैंस ही उनके दुश्मन बन बैठे हैं, आइए आपको भी खेसारी लाल यादव का वायरल हो रहा वीडियो दिखाते हैं।

खेसारी लाल यादव का वीडियो वायरल (Khesari Lal Yadav Video)

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जो सुर्खियों में आ चुका है। इस वीडियो में खेसारी लाल यादव अपने एक पाकिस्तानी फैन से मिलते नजर आ रहें हैं। पाकिस्तानी फैन से मिलकर खेसारी लाल यादव ने कुछ ऐसा कह दिया है, जिसकी वजह से अब खेसारी के फैन ही उनके दुश्मन बन बैठे हैं।


खेसारी लाल यादव का जो वीडियो सुर्खियों में आया है, उसमें आप देख सकते हैं कि खेसारी के पाकिस्तानी फैन उनसे कह रहें हैं कि मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं, वो भी बिग बॉस के समय से। जिसके बाद khesari Lal Yadav कहते हैं - देखिए! हमारे कहने का मतलब...हिंदुस्तान व पाकिस्तान दोनों जगह इंसान ही रहते हैं, मैं एक इंसान से मिला हूं और मैं इस इंसान की जानता हूं, हो सकता है इनका जन्म कहीं और हुआ हो, लेकिन आज ये हमसे मिलने एक पाकिस्तान के रूप में नहीं, बल्कि इंसान के रूप में आए हैं। मेरी तरफ से जितने भी पाकिस्तानी लोग मुझे देख रहें हैं और मुझे प्यार करते हैं, उन सबसे कहूंगा, अल्लाह आपको हमेशा कुशल रखे, अल्लाह आपके साथ रहे। मजहब कोई मायने नहीं रखती, हम पहले इंसान है, उसके बाद हमारा मजहब आता है। हम मजहब को फॉलो करते हैं, मजहब हमें नहीं फॉलो करता है।

खेसारी लाल यादव का ये वीडियो चर्चा में आ चुका है और फैंस उन्हें जमकर फटकार लगा रहें हैं, उनका कहना है कि अभी पहलगाम में घटना हुई, उसे कैसे भूल गए तुम। एक यूजर ने खेसारी के इस वीडियो पर कमेंट किया, "फिर शुरू हो गए, भूल गए पहलगाम, ताज होटल।" दूसरे ने लिखा, "जब हमारे आर्मी के लोग शहीद होते हैं, तब कहां चला जाता है इंसानियत।" तीसरे ने लिखा, "खेसारी मौलाना।" चौथे ने लिखा, "इसके लिए देश बाद में आता है।" ऐसे ही तमाम यूजर्स खेसारी लाल यादव पर भड़ास निकाल रहें हैं।

1 / 6
Your Score0/ 6
Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID [email protected]

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!