Kuberaa Day 1 Collection: धनुष की फिल्म कुबेर हिट या फ्लॉप, जानिए फर्स्ट डे कलेक्शन

Kuberaa First Day Box Office Collections: आइए जानते हैं कि कुबेर मूवी पहले दिन कितना कलेक्शन कर पाएगी।

Shivani Tiwari
Published on: 21 Jun 2025 7:40 AM IST (Updated on: 21 Jun 2025 7:40 AM IST)
Kuberaa First Day Box Office Collections
X

Kuberaa First Day Box Office Collections

Kuberaa First Day Box Office Collections: साउथ सिनेमा की मोस्ट अवेटेड फिल्म कुबेर 20 जून को थिएटरों में रिलीज हो गई है। फैंस और दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, और इसकी वजह धनुष व नागार्जुन थे, जी हां! धनुष और नागार्जुन को एक साथ स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस बहुत अधिक उत्साहित थे। अब जब कुबेर फिल्म रिलीज हो चुकी है तो इसे बहुत ही जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। वहीं अब फिल्म के फर्स्ट डे कलेक्शन की रिपोर्ट भी सामने आ चुकी है, आइए जानते हैं कि कुबेर मूवी पहले दिन कितना कलेक्शन कर पाएगी।

कुबेर मूवी फर्स्ट डे कलेक्शन (Kuberaa Movie First Day Collections)

कुबेर मूवी को बहुत ही पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिल रही है, कलाकारों की एक्टिंग के साथ ही फिल्म की कहानी, म्यूजिक, डायलॉग समेत दर्शक लगभग सभी की जमकर तारीफ कर रहें हैं। खासतौर पर धनुष ने अपना रोल जिस तरह से पर्दे पर उतारा है, दर्शक उनकी तारीफ करते नहीं थक रहें हैं। धनुष के किरदार के साथ ही फिल्म के स्क्रीनप्ले की भी दर्शकों ने सराहना की, निर्देशक शेखर कम्मुला ने जिस तरह से धनुष के किरदार को दर्शकों के सामने पेश किया है, उससे दर्शक इंप्रेस हो चुके हैं। वहीं अब यदि आपको कुबेर मूवी के फर्स्ट डे कलेक्शन के बारे में बताएं तो ये फिल्म पहले दिन 10-12 करोड़ तक का कलेक्शन कर सकती है। जी हां! फिल्म को जिस तरह से रिस्पॉन्स मिल रहा है, उसके अनुसार ओपनिंग डे कलेक्शन 10-12 करोड़ होगा, हालांकि ये आंकड़े बदल भी सकते हैं। बताते चलें कि इस फिल्म का टोटल बजट 120 करोड़ रुपए है।


थिएटरों में रिलीज हुई कुबेर (Kuberaa Movie Release Date)

20 जून से थिएटरों में रिलीज हो चुकी रश्मिका मंदाना, धनुष और नागार्जुन की फिल्म कुबेर में दलीप ताहिल, सयाजी शिंदे, दिव्या डेकाटे, हरीह पेराडी, जिम सर्भ जैसे कलाकार भी नजर आ रहें हैं। कुबेर फिल्म के डायरेक्शन की कमान जाने-माने निर्देशक शेखर कम्मुला ने संभाली है, जबकि सुरेश नारंग और पुष्कर राम मोहन राव ने प्रोड्यूस किया है।

1 / 3
Your Score0/ 3
Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID [email protected]

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!