Maa Collection Day 1: काजोल की माँ मूवी हिट या फ्लॉप, जाने कलेक्शन

Maa Box Office Collection Day 1: काजोल की फिल्म माँ ने बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ का कलेक्शन किया है, चलिए जानते हैं

Shikha Tiwari
Published on: 27 Jun 2025 5:30 PM IST (Updated on: 27 Jun 2025 5:31 PM IST)
Maa Collection Day 1
X
Maa Box Office Collection Day 1 (Image Credit- Social Media)

Maa Collection Day 1: विशाल फुरिया के निर्देशन में बनी काजोल की फिल्म माँ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म का दर्शकों को काफी लंबे समय से इंतजार था। आज जाकर दर्शकों का वो इंतजार खत्म हो चुका है। फिल्म को क्रिटिक्स द्वारा रेटिंग तो अच्छी मिली है। लेकिन क्या दर्शकों के मन को भी उतनी पसंद आई है काजोल की फिल्म माँ, जानिए पहले दिन कितने करोड़ तक का कलेक्शन कर पाई है माँ मूवी

माँ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 (Maa Box Office Collection Day 1)-

माँ मूवी का कलेक्शन जानने से पहले इसकी कहानी के बारे में जान लेते हैं। माँ एक ऐसी महिला की कहानी है, जो अपनी बेटी को बचाने की कोशिश कर रही है। अंबिका (काजोल) अपने पति शुवांकर (इंद्रनील सेनगुप्ता) और बेटी श्वेता ( खेरिन शर्मा) के साथ कोलकाता में रहती है। शुवांकर मूल रूप से चंदरपुर पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। और उसने अपने पैतृक गांव से सारे संपर्क तोड़ लिए हैं। श्वेता चंदरपुर जाने पर अड़ी है लेकिन शुवांकर उसकी विनती सुनने से इंकार कर देता है। उसी दिन शुवांकर को पता चलता है कि उसके पिता (आशीष चटर्जी) का निधन हो गया है। शुवांकर चंद्रपुर पहुँचता है और अंतिम संस्कार करता है। वह सरपंच, जॉयदेव (रोनित रॉय) से मिलता है। और अपनी हवेली बेचने की इच्छा व्यक्त करता है। वह उसी रात कोलकाता के लिए निकलता है लेकिन रहस्यमय परिस्थितियों में उसकी मृत्यु हो जाती है। अंबिका और श्वेता सदमे में हैं। शुवांकर की आखिरी इच्छा पूरा करने के लिए अंबिका श्वेता संग चंदरपुर जाती है। उसके बाद शुरू होता है डर का खौपनाक खेल आगे क्या होता है। ये जानने के लिए आपको पूरी फिल्म देखनी होगी।

यदि फिल्म की रेटिंग की बात करे तो क्रिटिक्स द्वारा फिल्म को 5 में से 3 स्टार दिए गए हैं। तो वहीं एडवांस बुकिंग में कहा गया था कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन करेगी। तो वहीं आज यानि शुक्रवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अबतक 5 करोड़ रूपए (Maa Collection Day 1) तक का कलेक्शन कर लिया है। आने वाले समय में इसके कलेक्शन में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है। आज सिनेमाघरों में माँ के अलावा कई सारी फिल्में रिलीज हुई है। जिसमें कन्नप्पा भी है। जोकि भगवान शिव के अनन्य भक्त की कहानी को दर्शाता है। जिसकी वजह से कहीं ना कहीं Maa Movie का मार्केट डाउन रहा है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Mail ID - [email protected]

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!