Monali Thakur Husband: कौन है मोनाली ठाकुर के हसबैंड माइक रिक्टर और क्या करते हैं, जानिए

Who Is Monali Thakur Husband: सिंगर मोनाली ठाकुर अपने विदेशी पति से लेने जा रही हैं तलाक, चलिए जानते हैं कौन हैं उनके पति

Shikha Tiwari
Published on: 10 Sept 2025 3:28 PM IST
Monali Thakur Husband
X

Monali Thakur Husband Divorce (Image Credit-Social Media) 

Monali Thakur Husband: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर मोनाली ठाकुर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। रिपोर्ट कि माने तो मोनाली ठाकुर जिन्होंने 2017 में विदेशी नागरिक माइक संग विवाह किया था। अब जाकर उनका ये रिश्ता टूटने की कगार पर आ चुका है। Monali Thakur ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके इस खबर को कंफर्म कर दिया है। चलिए जानते हैं कौन हैं Monali Thakur के पति और क्या करते हैं

मोनाली ठाकुर के पति कौन हैं? (Who Is Monali Thakur Husband)-

बॉलीवुड के मशहूर गाने सवार लूं और मोह-मोह के धागे गाने वाली सिंगर मोनाली ठाकुर की पर्सनल लाइफ इन दिनों परेशानियों से गुजर रही है। मोनाली ठाकुर ने तलाक की अफवाहों का अभी तक खंडन नहीं किया है। लेकिन उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक रहस्यमयी पोस्ट डाली जिसने शादी को लेकर चल रही अटकलों को और गहरा कर दिया है।

मोनाली ठाकुर द रीजन शीर्षकसे एक दिल दहला देने वाली इस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है। जो उनके म्यूजिक विडियो एक बार फिर की एक झलक थी। जिसके दृश्यो में भावनात्मक और शारीरिक शोषण को दर्शाया गया है। जिसमें गला घोटने के क्षण भी शामिल है। मोनाली ने इस गाने को अपना अबतक का सबसे ज्यादा निजी गाना बताया है। उनके इस पोस्ट को लोग उनकी निजी जिदंगी से जोड़ रहे हैं। क्योंकि उनका ये पोस्ट उनकी तलाक की अफवाहों के बीच आया है।

मोनाली ठाकुर के पति का नाम मालिक रिक्टर है। जोकि स्विस रेस्टोरेंट के मालिक है। मोनाली ठाकुर ने पति माइक संग एक निजी समारोह में विवाह किया था। मोनाली ठाकुर और माइक के तलाक की खबरें तब शुरू हुई, जब माइक ने मोनाली को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया। लेकिन अभी दोनों ने सार्वजनिक रूप से पुष्टि नहीं की है।

1 / 5
Your Score0/ 5
Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Mail ID - [email protected]

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!