डीपी यादव के बेटे विकास ने रचाई शादी, यहां जानें कौन है दुल्हनिया ?

पैरोल पर आए विकास यादव ने गाजियाबाद में शिक्षिका हर्षिका यादव से की सादे समारोह में शादी, सोशल मीडिया पर हुई जानकारी वायरल।

Newstrack Desk
Published on: 5 Sept 2025 8:15 PM IST (Updated on: 5 Sept 2025 9:30 PM IST)
डीपी यादव के बेटे विकास ने रचाई शादी, यहां जानें कौन है दुल्हनिया ?
X

UP News: बाहुबली डीपी यादव के बड़े बेटे विकास यादव ने गाजियाबाद के राजनगर स्थित अपने आवास पर शादी कर ली है। यह शादी एक सादे समारोह में हुई, जिसमें परिवार के कुछ लोग ही मौजूद थे। विकास यादव के चचेरे भाई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इस शादी की जानकारी दी। विकास यादव नीतीश कटारा हत्याकांड में दोषी हैं। उन्होंने पैरोल पर आकर हर्षिका यादव से शादी की।

विकास यादव की पत्नी, हर्षिका यादव, एक शिक्षित पृष्ठभूमि से आती हैं। उन्होंने शिकोहाबाद से स्नातक की पढ़ाई की है और फिलहाल वह MCA की पढ़ाई कर रही हैं. उनके पिता, उदयराज सिंह, शिकोहाबाद के एक इंटर कॉलेज में प्रिंसिपल के पद पर कार्य कर रहै हैं।

विकास यादव के चचेरे भाई विशाल यादव को भी कटारा के अपहरण और हत्या के लिए सजा सुनाई गई थी। विकास यादव और विशाल यादव बहन भारती यादव के साथ कटारा के कथित संबंधों के खिलाफ थे। दरअसल साल 1998 में नीतीश कटारा ने गाजियाबाद के एक कॉलेज में MBA के लिए एडमिशन लिया। इसी कॉलेज में उसकी दोस्ती भारती नाम की लड़की से हो गई। भारती डीपी यादव की बेटी थी और काफी संपन्न परिवार से आती थीं। कॉलेज के दिनों में दोनों बहुत अच्छे मित्र थे और फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई। ये दोनों एक दूसरे से शादी का प्लान कर रहे थे। हालांकि भारती के भाई विकास और चचेरे भाई विशाल को ये रिश्ता पसंद नहीं था।

16 फरवरी 2002 को भारती के दोस्त की शादी में नीतीश भी शामिल हुआ था। लेकिन रात करीब 12 बजे के बाद से नीतीश गायब हो गया। उसे विकास यादव और विशाल यादव के साथ आखिरी बार देखा गया था। उसका जला हुआ शव मिला था।

1 / 8
Your Score0/ 8
Shivam Srivastava

Shivam Srivastava

Mail ID - [email protected]

Shivam Srivastava is a multimedia journalist.

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!