Naagin 7 Actor: नागिन 7 में कौन-सा एक्टर करेगा नागिन संग रोमांस आया अपडेट

Naagin 7 Cast: एकता कपूर के टीवी सीरियल नागिन सीजन 7 में कौन-सा एक्टर निभाएगा नाग का किरदार आया अपडेट

Shikha Tiwari
Published on: 1 Oct 2025 8:20 AM IST
Naagin Season 7 Actor Name
X

Naagin 7 Actor (Image Credit- Social Media)

Naagin 7 Actor: एकता कपूर का टीवी सीरियल नागिन सीजन 7 का दर्शकों को काफी बेसब्री से इंतजार है। दर्शक इस टीवी सीरियल का इंतजार पिछले दो सालों से कर रहे हैं। जब नागिन सीजन 6 खत्म हुआ था। जिसमें तेजस्वी प्रकाश लीड रोल में थी। Naagin 6 के अंत में ये बताया गया था कि नागिन का नया सीजन Naagin 7 जरूर आएगा। और इस बार जो नागिन होगी वो अन्य नागिनों की तुलना में सबसे शक्तिशाली होगी। और अपना बदला पूरा करेगी। जिसके बाद एकता कपूर ने नागिन 7 (Naagin 7) का दो टीजर रिलीज कर दिया है। लेकिन एकता कपूर ने Naagin 7 के कास्ट के बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं शेयर की है। तो वहीं काफी समय से Naagin 7 में कौन-सी एक्ट्रेस लीड रोल में नजर आएगी। इसपर तो अपडेट आ ही रहा था। लेकिन अब जाकर इसपर अपडेट आया है कि Naagin 7 के लिए कौन-कौन से एक्टर को नाग के रोल के लिए अप्रोच किया जा सकता है।

नागिन सीजन 7 में कौन-सा एक्टर होगा (Naagin Season 7 Actor Name In Hindi)-

एकता कपूर के टीवी सीरियल नागिन सीजन 7 (Naagin Season 7) में कौन-सा एक्टर नाग का किरदार निभाएगा। इसके बारे में भी लगातार दर्शकों के मन में सवाल है। क्योंकि नागिन के अपोजिट रोमांस करने के लिए जो एक्टर फाइनल किया जाएगा। उसका रोल भी काफी खास होगा। अभी तक तो एकता कपूर ने नागिन सीरियल में अपनी नागिनों के अपोटिज जिन एक्टर को कास्ट किया है वो टीवी जगत के काफी फेमस चेहरे रहे हैं। तो वहीं एक बार फिर से एकता कपूर नागिन के अपने नए सीजन के लिए कुछ ऐसे ही एक्टर्स के नाम पर विचार कर रही हैं। जो काफी पॉपुलर टीवी सीरियल में काम चुके हैं। गुपसुप की एक रिपोर्ट के अनुसार उनके नाम कुछ इस प्रकार है। नामिक पॉल, पारस कलनावत और रितविक अरोड़ा लेकिन जबतक Naagin 7 की टीम द्वारा ऑफिशियली तौर पर अनॉउंसमेंट नहीं किया जा सकता है। तबतक कुछ कहा नहीं जा सकता है।



तो वहीं Naagin 7 को लेकर एक और रिपोर्ट आ रही हैं। कहा जा रहा है कि तेजस्वी प्रकाश कैमियो करेंगी और नागिन 7 की कास्ट से दर्शकों को रूबरू कराएंगी। इसके अलावा प्रियंका चाहर चौधरी, चांदनी वर्मा और डोनल विष्ट और अन्य एक्ट्रेस का नाम नागिन 7 में लीड एक्ट्रेस के तौर पर सामने आ रहा है। लेकिन जब तक एकता कपूर Naagin 7 की कास्ट को ऑफिशियल अनॉउंस ना कर दे तबतक ये सिर्फ एक अफवाह ही मानी जाएगी।

1 / 2
Your Score0/ 2
Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Mail ID - [email protected]

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!